स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

रायबरेली की साख बढ़ी, सीएम डैश बोर्ड रैंकिंग में सुधार

39वें स्थान से 17वें स्थान पर पहुंचा जनपद, डीएम की नियमित समीक्षा व मॉनिटरिंग से मिली सफलता

रायबरेली की साख बढ़ी, सीएम डैश बोर्ड रैंकिंग में सुधार

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की निरंतर मॉनिटरिंग, नियमित समीक्षा और सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति पर सतत नजर रखने के परिणाम स्वरूप जनपद रायबरेली की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। सीएम डैशबोर्ड की ताजा रैंकिंग में रायबरेली ने मंडल स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया है, जबकि प्रदेश स्तर पर 17वां स्थान प्राप्त किया है। 

अगस्त माह में प्रदेश स्तर पर 39वें स्थान पर रहे रायबरेली ने अपनी रैंकिंग में 22 स्थान का सुधार किया है। इस उपलब्धि को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति, विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय के प्रयासों के परिणाम के रूप में देखा जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों की योजनाओं की नियमित समीक्षा कर प्रगति की निगरानी की जा रही है।

 साथ ही सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं और विकास कार्यों की स्थिति पर नजर रखते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित कार्यों के निस्तारण और विभागीय प्रगति में सुधार पर जोर दिया जा रहा है। रैंकिंग में आया यह सुधार जनपद में विकास कार्यों की नियमित समीक्षा और विभागीय समन्वय के प्रयासों को दर्शाता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें