स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देश

30 अक्तूबर तक शर्तें पूरी करना अनिवार्य

राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देश
एएफआई की वेबिनार में देशभर के जिला अध्यक्षों और सचिवों से डॉ. ललित के भनोट ने की बैठक


पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 को लेकर भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने देशभर के जिला एथलेटिक्स संघों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में एएफआई के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. ललित के. भनोट ने वेबिनार के माध्यम से देश के विभिन्न जिलों के अध्यक्षों और सचिवों के साथ बैठक की।

फरीदाबाद के मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि वर्ष 2026 में तेलंगाना के हैदराबाद में प्रस्तावित राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला संघों को निर्धारित शर्तें पूरी करनी होंगी। डॉ. ललित के. भनोट ने कहा कि 16 वर्ष से कम और 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करना अनिवार्य है। जिन जिलों में अभी तक प्रतियोगिता आयोजित नहीं हुई है, उन्हें 30 अक्तूबर 2026 से पहले इसका आयोजन करना होगा। निर्धारित समय तक प्रतियोगिता आयोजित नहीं करने वाले जिला संघ को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा जिला संघ के नाम पर पैन कार्ड और बैंक खाता होना भी अनिवार्य किया गया है। जिन संघों के पास यह सुविधा उपलब्ध नहीं है, उन्हें 30 अक्तूबर तक पैन कार्ड बनवाकर बैंक खाता खोलना होगा। इन शर्तों को पूरा नहीं करने वाले जिला संघ भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे।

एएफआई समन्वयक चरण सिंह राठी ने स्पष्ट किया कि हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी जिला संघों को निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। शर्तें पूरी किए बिना किसी भी जिला संघ को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वेबिनार में एएफआई समन्वयक चरण सिंह राठी, पूर्व कोषाध्यक्ष मधुकांत पाठक, मध्य प्रदेश के पूर्व संयुक्त सचिव मुमताज खान, फरीदाबाद के मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड़ सहित देशभर के जिला अध्यक्ष और सचिव मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें