स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

खतरे के निशान से ऊपर बह रही राप्ती नदी, रौद्र रूप देख सहमे तटवर्ती ग्रामीण

खतरे के निशान से ऊपर बह रही राप्ती नदी, रौद्र रूप देख सहमे तटवर्ती ग्रामीण

श्रावस्ती। जनपद में तीन दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश व पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में भारी बारिश के चलते राप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जिससे तटवर्ती क्षेत्रो में ग्रामीण डरे हुए है। नदी के बढ़ते घटते जलस्तर के दृष्टिगत जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत जनपद के अति संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील भिनगा के अन्तर्गत ग्राम अशरफ नगर एवं मधवापुर घाट का निरीक्षण कर जाजया लिया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी भिनगा आशीष भारद्वाज को बाढ़ की स्थिति पर सतत् निगरानी बनाये रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि मुनादी आदि के माध्यम से लोगों को सतर्क भी किया जाए तथा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने हेतु अपील भी करते रहें।तदोपरान्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबेदन शील स्थल मधवापुर घाट का भी निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी भी दशा में मार्ग को क्षतिग्रस्त से होने से बचाने के लिए कारगर कदम उठायें। जिससे सड़क को सम्भावित बाढ़ के दौरान कटने से बचाया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि राप्ती नदी के घटते-बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सम्भावित बाढ़ के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य के लिए सभी तैयारियां पूरी रखी जाएं, ताकि सम्भावित बाढ़ आने पर तत्काल लोगो को राहत पहुंचाया जा सके।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी भिनगा आशीष भारद्वाज सहित ग्राम प्रधान व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

- डी एम ने ग्रामीणों को किया सतर्क -

जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बाढ़ के खतरे को देखते हुए जनपद वासियो को सतर्क रहने की अपील कर कहा है की वर्तमान में मानसून/भारी वर्षा के कारण नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। जनपद के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है 28 सितम्बर तक वर्षा की संभावना है। राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 0.70 मी ऊपर है नदी का बहाव तेज है किन्तु नदी अभी अपने कैचमेंट मे बह रही है। खराब मौसम की वजह से स्थिति संवेदनशील है। आपकी सुरक्षा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जनहानि को रोकने और सुरक्षित रहने के लिए सावधानियों का पालन करें। अफवाहों पर ध्यान न दें केवल प्रशासन व आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी की गई आधिकारिक और प्रामाणिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों से बचें। नदी के किनारे, जलभराव वाले क्षेत्रों और निचले इलाकों में रहने वाले लोग तुरंत सुरक्षित या ऊंचे स्थानों पर चले जाएं। बाढ़ के समय पानी दूषित होने की अधिक संभावना होती है। इसलिए स्वच्छ पानी या उबालकर ही पिएं। जलभराव वाले क्षेत्रों में बिजली के खंभों, तारों और ट्रांसफार्मर से दूर रहें। घरों में नमी या पानी होने पर मुख्य स्विच को तुरंत बंद कर दें। हवा बहुत तेज चल रही है जिस कारण पेड़ो के नीचे न जाए।
बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, बच्चों को पानी से भरे गड्डों, जलभराव वाले रास्तों या उफनती नदियों के पास न जाने दें। बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों की आवश्यकताओं का पहले से प्रबंध कर लें। अपने पालतू पशुओं को सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर बांधें तथा उनके लिए चारे का पर्याप्त प्रबंध रखें। प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निरंतर निगरानी कर रहा है और सभी आवश्यक राहत सामग्रियां, बचाव दल, बाढ़ चौकियां, शरणालय स्थल क्रियाशील है। किसी भी आपातकालीन स्थिति या सहायता के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष 24×7 संचालित है। किसी भी आपात स्थिति में 1077, 7905573303 एवं 7991990387, 9721939303, 05250297302 पर सूचित करें अथवा क्षेत्रीय लेखपाल, तहसीलदार, उपजिलाधिकारी को सूचित करें।

Dinesh jaiswal

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें