स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने किया रोष प्रदर्शन

राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने किया रोष प्रदर्शन
  • कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता बोले-कांग्रेस के बढ़ते ग्राफ, खुद के गिरते विश्वास से डरी हुई है भाजपा
  • आने वाले चुनावों में भाजपा को देश और प्रदेश से चलता करेगी जनता

गुरुग्राम। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी गुरुग्राम (शहरी एवं ग्रामीण) द्वारा सोमवार शाम को जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरा। प्रदर्शन का नेतृत्व गुडग़ांव जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर व ग्रामीण जिला अध्यक्ष वर्धन यादव ने किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां और राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह एफआईआर राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है और विपक्ष की आवाज को दबाने की साजिश है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के सेेंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। राहुल गांधी जी गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं की आवाज उठा रहे हैं, इसलिए भाजपा उन्हें एफआईआर से डराना चाहती है। भाजपा यह समझ ले, कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़ा है। यह एफआईआर नहीं, भाजपा की डर की निशानी है। जब-जब राहुल गांधी ने सच बोला है, तब-तब सरकार ने जांच एजेंसियों और एफआईआर का सहारा लिया है, लेकिन हम झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी कांग्रेस पूरी ताकत से सडक़ों पर उतरेगी और इस तानाशाही के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी।

ग्रामीण जिला अध्यक्ष वर्धन यादव ने कहा कि यह सिर्फ राहुल गांधी जी पर एफआईआर नहीं है, यह देश के लोकतंत्र पर हमला है। कांग्रेस का कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। हमारे नेता ने भारत जोड़ो यात्रा से देश को जोड़ा है, और भाजपा तोड़पे का काम कर रही है। तानाशाही के खिलाफ इस लड़ाई को हम मजबूती से लड़ेंगे। आज का यह रोष प्रदर्शन सिर्फ शुरुआत है। अगर यह एफआईआर वापस नहीं हुई तो हम पूरे जिले में बड़े आंदोलन करेंगे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह मुकदमा वापस नहीं लिया तो कांग्रेस पूरे हरियाणा में उग्र आंदोलन करेगी। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस हरियाणा अध्यक्ष निशित कटारिया, सुनीता सहरावत, सूबे सिंह यादव, सीमा पाहुजा, सीमा हुड्डा, कुलराज कटारिया, कुलदीप गुज्जर, राजेश यादव बादशाहपुर, शाहीन शम्स, सतबीर पहलवान, सुखबीर तंवर,  सुनील यादव, शैलेश खटाना, अशोक उल्लावास, अमित कोचर, राजपाल यादव, भोले गुज्जर, नरेश वशिष्ठ, शहजाद खान, दीपेश कौशिक, पंकज मेहंदीरता, राहुल जैलदार, रमाकांत शर्मा, तपन दास समेत अनेक लोग मौजूद थे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें