स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

जोशियाड़ा में मिले 260 सीमेंट बैगों पर उठे सवाल, कांग्रेस ने मांगी उच्चस्तरीय जांच

जोशियाड़ा में मिले 260 सीमेंट बैगों पर उठे सवाल, कांग्रेस ने मांगी उच्चस्तरीय जांच
  • बीआरओ ने कहा- पुलिस को दी गई सूचना, जांच जारी, दोषी पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

  • गंगोरी-ज्ञानसू मार्ग के गड्ढे नहीं भरे तो 16 सितंबर की रात कांग्रेस खुद करेगी मरम्मत

पायनियर समाचार सेवा। उत्तरकाशी। जोशियाड़ा मुख्य पुल के समीप सड़क किनारे लगभग 260 बैग सीमेंट मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। वहीं सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने कहा कि 9 सितंबर की सुबह जोशियाड़ा मुख्य पुल के पास करीब 260 बैग सीमेंट पाए जाने की जानकारी सामने आई। उनके अनुसार बैगों पर श्री सीमेंट/नॉन ट्रेड अंकित है और प्रथम दृष्टया यह सामग्री बीआरओ के निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली सरकारी सामग्री प्रतीत होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय सूत्रों के अनुसार उक्त सीमेंट बीआरओ के एक वाहन के माध्यम से मौके पर उतारा गया, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। रावत ने जिलाधिकारी से सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर जांच कराने, संबंधित वाहन की लॉगबुक, मूवमेंट रजिस्टर, जीपीएस रिकॉर्ड, चालक के बयान तथा सीमेंट के स्टॉक एवं निर्गमन अभिलेखों की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि सरकारी सामग्री का निजी उपयोग अथवा दुरुपयोग साबित होता है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

इस बीच बीआरओ के कमांडर राजकिशोर ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों की जांच के लिए पुलिस को अवगत करा दिया गया है तथा जांच प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद यदि किसी व्यक्ति या कर्मचारी की संलिप्तता अथवा आरोप सिद्ध होते हैं तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, कांग्रेस ने गंगोरी से ज्ञानसू तक राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर भी सरकार और संबंधित विभागों को चेतावनी दी है। प्रदीप सिंह रावत ने कहा कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों से आम जनता, व्यापारियों और यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। यदि 16 सितंबर 2026 तक सड़क के गड्ढों को भरने का कार्य शुरू नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी 16 सितंबर की रात 9 बजे से स्वयं सड़क पर उतरकर गड्ढे भरने का अभियान शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि जनता को केवल आश्वासन नहीं बल्कि बेहतर सड़क और जवाबदेही चाहिए। साथ ही सीमेंट प्रकरण की समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने तथा कठोर कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई करने की मांग भी दोहराई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें