स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

रूरा नगर पंचायत के 12 वार्ड बाल श्रम मुक्त घोषित, जनप्रतिनिधियों को मिला सम्मान

रूरा नगर पंचायत के 12 वार्ड बाल श्रम मुक्त घोषित, जनप्रतिनिधियों को मिला सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रूरा नगर पंचायत को बाल श्रम उन्मूलन के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर रूरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 1 से 12 तक को औपचारिक रूप से बाल श्रम मुक्त घोषित किया गया।

कार्यक्रम में रूरा नगर पंचायत के सभासद श्री आशुतोष मिश्रा, श्री अंशुल बाजपेयी एवं श्री विशाल कुशवाहा को बाल श्रम उन्मूलन एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री अनिल राजभर जी द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान रूरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित सफेरा बस्ती की निवासी कु. सोनी नाथ एवं बस्ती मुखिया श्री ईरान नाथ के जीवन, संघर्ष तथा बाल श्रम उन्मूलन एवं शिक्षा के प्रति उनके योगदान पर आधारित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। फिल्म के माध्यम से समुदाय की सहभागिता, बच्चों की शिक्षा और बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण में स्थानीय नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाया गया।

कार्यक्रम में श्री रामाशीष, सहायक श्रमायुक्त कानपुर देहात, पुलिस उप निरीक्षक श्री रविंद्र नाथ यादव (AHT थाना, कानपुर देहात), बाल कल्याण समिति कानपुर देहात की सदस्य श्रीमती माया कोरी, चाइल्डलाइन के श्री दीपक, श्रम परिवर्तन अधिकारी श्री सुनील तथा AVA के श्री रविन्द्र यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता श्रीमती रामदुलारी भी उपस्थित रहीं

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों के शिक्षा एवं संरक्षण के अधिकारों तथा समाज की सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण हेतु सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपील की।

रूरा नगर पंचायत के 12 वार्डों को बाल श्रम मुक्त घोषित किया जाना जनपद कानपुर देहात के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो प्रदेश के अन्य नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें