स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

प्रदेश के सभी 75 जिलों में पहली बार आयोजित हुआ पिंक समाधान दिवस

प्रदेश के सभी 75 जिलों में पहली बार आयोजित हुआ पिंक समाधान दिवस

  • महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर
  • परिवार परामर्श केंद्रों की पहल से 86,924 पारिवारिक मामलों का हुआ निस्तारण, 22,730 परिजनों को किया सम्मानित

पायनियर समाचर सेवा

लखनऊ। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के उद्देश्य से यूपी में संचालित मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत शनिवार को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में पहली बार विशेष पिंक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारियों के समन्वय से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति अभियान 6.0 का संचालन 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। 

अभियान के सातवें दिन आयोजित पिंक समाधान दिवस का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा भरोसेमंद मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं रख सकें और उन्हें समाधान का भरोसा मिल सके। इस पहल के माध्यम से महिला शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा अभियान के तहत 16 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जनपदों एवं पुलिस कमिश्नरेट में मिशन शक्ति केंद्रों और परिवार परामर्श केंद्रों के माध्यम से पहले सुलझाए गए पारिवारिक विवादों से जुड़े अभिभावकों एवं परिजनों को आमंत्रित कर सम्मानित किया। 

इस दौरान लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और परामर्श केंद्रों से मिली सहायता के संबंध में फीडबैक भी लिया गया। प्रदेशभर में इस पहल के तहत कुल 1,813 कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनके माध्यम से पूर्व में सफलतापूर्वक निस्तारित कराए गए 86,924 पारिवारिक प्रकरणों से संबंधित 54,658 प्रतिभागियों एवं परिजनों ने सहभागिता की। इनमें से 22,730 प्रतिभागियों एवं परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रमों के दौरान जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 63,833 प्रचार-प्रसार सामग्री भी वितरित की गई। 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें