स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

पूर्व सरपंच के घर 1.04 करोड़ की डकैती का मास्टरमाइंड निकला पड़ोसी, यूपी से बुलाए थे 7 बदमाश

पूर्व सरपंच के घर 1.04 करोड़ की डकैती का मास्टरमाइंड निकला पड़ोसी, यूपी से बुलाए थे 7 बदमाश

जमीन बेचने के बाद घर में रखी नकदी की साहुन खान ने दी थी जानकारी, चार आरोपी गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
गांव फतेहपुर तगा की जोहड़ कॉलोनी में पूर्व सरपंच अब्दुल कदीम के घर हुई 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये की डकैती की साजिश में उनके पड़ोसी साहुन खान की भूमिका सामने आई है। पुलिस के अनुसार, साहुन को जानकारी थी कि अब्दुल कदीम ने जमीन बेची है और उससे मिली भारी नकदी घर में रखी हुई है। इसी जानकारी के आधार पर उसने अपने जानकार लियाकत को डकैती की योजना बनाने के लिए कहा। इसके बाद उत्तर प्रदेश से सात लोगों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया गया। अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने मामले में साहुन खान समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 वरुण कुमार दहिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में साहुन खान (38), निवासी फतेहपुर तगा, हैदर अली उर्फ इमामुद्दीन (28), निवासी मठेपुर, मोहम्मद आरिफ (32), निवासी डिडौली और मोसीब आलम (30), निवासी फतेहपुर माफी, जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश शामिल हैं। साहुन को फरीदाबाद से, जबकि बाकी तीन आरोपितों को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के समथला से गिरफ्तार किया गया।


पुलिस जांच के मुताबिक, साहुन ने लियाकत को अब्दुल कदीम के घर में नकदी होने की जानकारी दी। लियाकत ने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की योजना बनाई। इसके बाद निजाम, तयुब, रिहान, सलीम, हैदर अली, आरिफ और मोसीब आलम अर्टिगा गाड़ी से फतेहपुर तगा पहुंचे। साहुन ने दो लोगों को मोटरसाइकिल पर बैठाकर घर की रेकी करवाई और आने-जाने के रास्तों की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 25 और 26 सितंबर की मध्यरात्रि करीब 2 बजे बदमाश अब्दुल कदीम के घर पहुंचे। इनमें से पांच बदमाश घर में घुसे, जबकि दो गाड़ी लेकर दूसरी ओर चले गए। बदमाशों ने अब्दुल कदीम की कनपटी पर पिस्टल लगाकर उन्हें बंधक बना लिया। उनके हाथ, पैर और मुंह बांध दिए गए। इसके बाद लोहे की रॉड से कमरे और संदूक के ताले तोड़कर 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए। अब्दुल कदीम की शिकायत पर 26 सितंबर को थाना धौज में मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि 25 सितंबर को वह अपने पुराने मकान से नए मकान में सामान स्थानांतरित कर रहे थे। इसी दौरान रात में बदमाश उनके घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब अन्य आरोपितों की तलाश और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें