स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

पिंक सिटी में गरजा बुलडोजर, खकरा नदी किनारे बनी सड़क ध्वस्त

पिंक सिटी में गरजा बुलडोजर, खकरा नदी किनारे बनी सड़क ध्वस्त

  • कॉलोनाइजर द्वारा कराए गए निर्माण पर प्रशासन की कार्रवाई, सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पालिका टीम ने जेसीबी से हटाया निर्माण

पायनियर संवाददाता ।  पीलीभीत

खकरा नदी के किनारे निर्माण को लेकर उठ रहे सवालों के बीच प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन नॉर्थ स्थित पिंक सिटी कॉलोनी में कॉलोनाइजर द्वारा बनाई गई सड़क को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी और हलचल का माहौल बना रहा।

सिटी मजिस्ट्रेट प्यारे लाल मौर्या के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। टीम ने कॉलोनी में बनाई गई सड़क का निरीक्षण करने के बाद निर्माण को ध्वस्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी। देखते ही देखते जेसीबी ने सड़क के हिस्से को तोड़कर मौके पर किए गए निर्माण को हटा दिया।

प्रशासन के अनुसार खकरा नदी के किनारे पिंक सिटी कॉलोनी में कराए गए सड़क निर्माण को लेकर आवश्यक अनुमति और वैधानिक प्रक्रिया के पालन पर सवाल थे। शिकायत के बाद मामले की जांच की गई, जिसके बाद प्रशासन ने मौके पर कार्रवाई की।

खकरा नदी के किनारे निर्माण को लेकर स्थानीय स्तर पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में सड़क पर बुलडोजर चलने के बाद नदी किनारे विकसित की जा रही कॉलोनियों और वहां कराए जा रहे निर्माण कार्यों की निगरानी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

कार्रवाई के दौरान सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा और इंस्पेक्टर परमेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई पूरी कराई।

प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ है कि नदी किनारे बिना आवश्यक अनुमति कराए जा रहे निर्माण अब अधिकारियों के रडार पर हैं। अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे निर्माण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें