स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

फरार चल रहा इनामी वांछित गिरफ्तार

फरार चल रहा इनामी वांछित गिरफ्तार

  • 50 हजार का इनामी 71 दिन बाद पुलिस के शिकंजे में
  • इन्दिरा नगर वारदात में छह आरोपी हुए थे चिह्नित, पांच पहले ही हो चुके गिरफ़्तार, क्राइम ब्रांच ने फरार हिस्ट्रीशीटर को जरहरा मोड़ से दबोचा

पायनियर समाचार सेवा

 लखनऊ। इंदिरानगर में चोरी के प्रयास के दौरान घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर हमला करने के मामले में क्राइम ब्रांच लखनऊ ने बड़ी सफलता हासिल की है। लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपए के इनामी वांछित अभियुक्त दरबारी उर्फ ननकुन्ना को क्राइम ब्रांच ने जरहरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी क्राइम किरण यादव के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सीतापुर का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट-चोरी, एनडीपीएस, शस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

मामला 25 जुलाई 2026 का है। पुलिस के अनुसार, दो अज्ञात व्यक्ति घर के पीछे की दीवार फांदकर चोरी का प्रयास कर रहे थे। घरवालों ने विरोध किया तो आरोपियों ने वादी की माता, पिता और बहन के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में थाना इंदिरानगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी। जांच आगे बढ़ी तो वारदात में कुल छह आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। 

पुलिस के मुताबिक घटना में शामिल उदयराज, विनोद वर्मा, फिरोज उर्फ बाबर उर्फ इम्तियाज उर्फ माथू और बिरजू उर्फ राजकुमार को गत आठ अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 25 हजार रुपए के इनामी सुरेश पासी उर्फ सुरेश रावत को गत 28 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अब गिरोह के छठे और फरार चल रहे सदस्य दरबारी उर्फ ननकुन्ना की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने इस मामले में सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दरबारी उर्फ ननकुन्ना लगातार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। 

क्राइम ब्रांच की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थीं। इसी दौरान गत चार अक्टूबर को जरहरा मोड़ के पास पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त 51 वर्षीय दरबारी उर्फ ननकुन्ना, ग्राम भयापुर मजरा भगौतीपुर, थाना रामपुर मथुरा, जनपद सीतापुर का रहने वाला है। जो मजदूरी करता है और सीतापुर का हिस्ट्रीशीटर होने के साथ गैंग से भी जुड़ा रहा है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें