स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

पेट के ऑपरेशन के दौरान 18 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा

पेट के ऑपरेशन के दौरान 18 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा

शामली। कैराना रोड स्थित निजी अस्पताल में पेट के ऑपरेशन के दौरान 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए चिकित्सक और अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने सड़क जाम करने का भी प्रयास किया। सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। बनत निवासी सावन कश्यप को बृहस्पतिवार शाम पेट में दर्द की शिकायत होने पर कैराना रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, चिकित्सक ने पेट का छोटा ऑपरेशन करने की बात कही थी। देर रात सावन का ऑपरेशन किया गया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान ही उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उन्हें पहले युवक की हालत बिगड़ने की जानकारी दी गई और बाद में दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कही गई। इसी दौरान उन्हें सावन की मौत का पता चला। इसके बाद परिजन अस्पताल में भड़क गए और चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। मृतक की मां चांदो देवी ने बताया कि सावन अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह भर्ती प्रक्रिया में शामिल था और मेडिकल की तैयारी कर रहा था। परिवार के अनुसार, सावन घर का इकलौता कमाने वाला बेटा था। उसकी दो बहनें आरती और पूजा हैं। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी जितेंद्र यादव ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। युवक की मौत का वास्तविक कारण और उपचार में किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें