स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

पेराई सत्र से पहले प्रशासन सख्त, प्लास्टिक और टायर समेत प्रतिबंधित सामग्री के इस्तेमाल पर रोक

पेराई सत्र से पहले प्रशासन सख्त, प्लास्टिक और टायर समेत प्रतिबंधित सामग्री के इस्तेमाल पर रोक

मुजफ्फरनगर। पेराई सत्र शुरू होने से पहले कोल्हू और खांडसारी इकाइयों में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार में जिले भर के कोल्हू और खांडसारी इकाई संचालकों की बैठक हुई। इसमें अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इकाइयों में निर्धारित और स्वीकृत ईंधन का ही प्रयोग किया जाए। प्लास्टिक, टायर और अन्य प्रतिबंधित सामग्री को ईंधन के तौर पर जलाने की शिकायत या जांच में पुष्टि होने पर संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता एडीएम प्रशासन देश दीपक सिंह ने की। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी गीतेश चंद्रा ने संचालकों को प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित नियमों और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की गाइडलाइन की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि पेराई सत्र के दौरान कोल्हू और खांडसारी इकाइयों का संचालन बढ़ने के साथ प्रदूषण की समस्या भी बढ़ सकती है। ऐसे में इकाई संचालकों को शुरुआत से ही पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित करना होगा। अधिकारियों ने संचालकों को निर्देश दिए कि इकाइयों में केवल निर्धारित एवं स्वीकृत ईंधन का इस्तेमाल किया जाए। प्लास्टिक, पुराने टायर या अन्य प्रतिबंधित सामग्री को जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है और इसका प्रतिकूल प्रभाव आसपास के क्षेत्रों पर भी पड़ता है। इसलिए ऐसी सामग्री का किसी भी स्थिति में ईंधन के रूप में प्रयोग न किया जाए। बैठक में संचालकों से कहा गया कि अपनी-अपनी इकाइयों में प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित उपकरणों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पहले से दुरुस्त कर लें। संचालन के दौरान निर्धारित मानकों का पालन किया जाए और सीपीसीबी की गाइडलाइन के अनुरूप ही इकाइयों को चलाया जाए। अधिकारियों ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण केवल विभागीय निगरानी से संभव नहीं है, बल्कि इकाई संचालकों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। अधिकारियों ने संचालकों को स्पष्ट किया कि पेराई सत्र के दौरान प्रदूषण नियंत्रण नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर संबंधित इकाई के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में संचालकों को नियमों की जानकारी देने के साथ उनसे प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग का सहयोग करने की अपील भी की गई। बैठक में जिला पंचायत अधिकारी योगेश कुमार, जिला खांडसारी अधिकारी आशुतोष, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता कुंवर संतोष कुमार समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कोल्हू-खांडसारी इकाई संचालक मौजूद रहे।

प्रतिबंधित सामग्री जलाने पर होगी कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। प्रशासन ने पेराई सत्र शुरू होने से पहले ही कोल्हू और खांडसारी इकाई संचालकों को चेतावनी दी है कि प्लास्टिक, टायर समेत किसी भी प्रतिबंधित सामग्री का ईंधन के रूप में इस्तेमाल न करें। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें