पेड़ से लटका मिला युवक का शव

पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के फतेहगंज में मंगलवार शाम घर में झगड़े के बाद 19 वर्षीय युवक का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। युवक की पहचान हिमांशु यादव पुत्र स्वर्गीय नितेश यादव के रूप में हुई है। उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर बाग में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 4:15 बजे हिमांशु आम के बाग में पहुंचा।
वहां पेड़ की डाल में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा बनाकर उसने फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की और पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की।बताया जा रहा है कि घर में झगड़े के बाद युवक ने यह कदम उठाया। हालांकि, झगड़े की वजह और घटनाक्रम के संबंध में पुलिस की जांच जारी है।
हिमांशु एक निजी अस्पताल में वार्ड बॉय के रूप में काम करता था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। परिवार में मां और बहन हिमांशी हैं। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



