स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

पत्नी के मायके जाने से आहत पति ने फांसी लगाकर दी जान

पत्नी के मायके जाने से आहत पति ने फांसी लगाकर दी जान

नौ माह के मासूम को लेकर मायके गई थी पत्नी, पति का शव देख बिलख पड़ी

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के कुसमौरा गांव में पत्नी के विवाद के बाद मायके चले जाने से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह कमरे में साड़ी के फंदे से युवक का शव लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुसमौरा गांव निवासी मजदूर मुकेश कुमार रावत (30) पत्नी विजय कुमारी और नौ माह के बेटे के साथ रहता था। उसकी मां नन्हकाई ने बताया कि करीब एक माह पहले मुकेश का पत्नी से विवाद हो गया था। 

इसके बाद विजय कुमारी अपने नौ माह के बेटे को लेकर मायके चली गई थी। पत्नी को मनाने और घर वापस लाने के लिए मुकेश कई बार ससुराल गया, लेकिन पत्नी वापस नहीं लौटी। परिजनों के मुताबिक, इसी बात को लेकर परेशान मुकेश ने रविवार देर रात अपने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सोमवार सुबह परिजनों ने कमरे में उसका शव लटकता देखा तो चीख-पुकार मच गई। 

घटना की सूचना पुलिस और मृतक की पत्नी को दी गई। पति की मौत की खबर पाकर मासूम बेटे को लेकर ससुराल पहुंची विजय कुमारी शव से लिपटकर बिलख पड़ी। थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें