स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

परौवा गांव में विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर सीडीओ नाराज

विद्यालय में गंदगी मिलने पर सफाईकर्मी के निलंबन के निर्देश, सचिव को नोटिस

परौवा गांव में विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर सीडीओ नाराज

पायनियर । जौनपुर

मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने विकास खंड मुफ्तीगंज की ग्राम पंचायत परौवा का निरीक्षण कर विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने और साफ-सफाई की व्यवस्था खराब पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लापरवाही दूर कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन पानी की टंकी के कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

निर्माण कार्य की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम को कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। साथ ही कार्य में विलंब के संबंध में संबंधित के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय परौवा का निरीक्षण किया। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की कमी और शौचालय में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस पर संबंधित सफाईकर्मी को निलंबित करने तथा ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। विद्यालय की टूटी हुई बाउंड्रीवॉल का निर्माण एक सप्ताह के भीतर पूरा कराने को भी कहा, ताकि बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके।

पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश

सीडीओ ने ग्राम पंचायत में निर्मित अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया। सरोवर परिसर में उगी घास की सफाई कराने और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। इसके बाद आयोजित ग्राम चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। इसमें शौचालय, पेंशन, आवास, आयुष्मान भारत योजना और राशन सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं। 

उन्होंने पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार, अधिशासी अभियंता जल निगम, खंड विकास अधिकारी मुफ्तीगंज, ग्राम पंचायत सचिव तथा ग्राम प्रधान सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें