स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

पानी में फंसे दो साल के बच्चे व बुजुर्गों सहित 40 लोगों की बची जान

पानी में फंसे दो साल के बच्चे व बुजुर्गों सहित 40 लोगों की बची जान

पुलिस और एसडीआरएफ कि टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। इस समय हो रही मूसलाधार बारिश के चलते गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में सरसवां गांव के पीछे गोमती ग्रीन ओरंजे के सामने निजी बिल्डर द्वारा काटी गई प्लॉटिंग में देखते ही देखते गोमती का पानी भर गया। सड़कें तालाब बन गईं और पानी मकानों के अंदर घुस गया। अचानक हुए जलभराव से बस्ती में रह रहे 15 परिवार अपने ही घरों में फंस गए। घरों में दो साल की मासूम स्वाराक्षी सहित महिलाएं और बुजुर्ग भी थे। पानी लगातार बढ़ता देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पानी में घुसकर रेस्क्यू अभियान चलाया और एक-एक कर 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बचाए गए लोगों में 35 वर्षीय सतीश मौर्य, 32 वर्षीय प्रियम, दो वर्षीय स्वाराक्षी और अयोध्याबृजेश कुमार सहित अन्य शामिल हैं। घंटों तक घरों में फंसे रहने के बाद सुरक्षित बाहर निकलने पर लोगों की जान में जान आई। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि वहां रह रहे सभी लोगों को हटा दिया गया है। लोग अपने अपने मूल निवास या रिश्तेदारों के यहाँ चले गए हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें