स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

पांच किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

पांच किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

मोबाइल भी बरामद, गुडंबा पुलिस ने टेढ़ी पुलिया क्षेत्र में की कार्रवाई, पुड़िया बनाकर राहगीरों को बेचता था गांजा

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। गुडंबा पुलिस ने अवैध गांजे की बिक्री करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पांच किलो 124 ग्राम गांजा, एक मोबाइल और 200 रुपए नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गांजे की पुड़िया बनाकर राह चलते लोगों को बेचता था। बरामद नकदी गांजा बिक्री से मिली रकम बताई जा रही है। गुडम्बा इंस्पेक्टर के मुताबिक, गुरुवार देर रात टेढ़ी पुलिया चौराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एमडी पैलेस के पीछे मैदान में एक युवक गांजा बेच रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो संदिग्ध भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। 

पूछताछ में उसकी पहचान आदिल नगर, कल्याणपुर निवासी अभय पटेल (22) के रूप में हुई। वह मूल रूप से सीतापुर के तालगांव थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव का रहने वाला है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 31 पुड़िया और एक अन्य पन्नी में रखा गांजा बरामद हुआ। इसका कुल वजन पॉलिथीन और पुड़िया के कागज समेत पांच किलो 124 ग्राम था। इसके अलावा एक मोबाइल और 200 रुपए नकद मिले। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कम दाम पर गांजा खरीदकर उसकी पुड़िया बनाता था और अधिक कीमत पर बेचता था। 

गांजा बेचकर मिलने वाली रकम से अपने शौक पूरे करने के साथ परिवार का खर्च भी चलाता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि बरामद मोबाइल, गांजा बिक्री से मिले पैसों से खरीदा था और 200 रुपए उसी दिन दो पुड़िया बेचकर मिले थे। हालांकि, उसने गांजा उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति का नाम-पता मालूम नहीं होने की बात कही। गुडंबा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें