स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

पलवल सरकारी अस्पताल: सांप के काटने पर युवती को नीम की पत्तियों से लगाया झाड़ा

पलवल सरकारी अस्पताल: सांप के काटने पर युवती को नीम की पत्तियों से लगाया झाड़ा
  • सिविल अस्पताल का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
  • झाड़-फूंक करने वाला युवती की उंगलियां दबाता और नीम की पत्तियां खिलाता दिखा अस्पताल प्रबंधन बोला- डॉक्टरों ने नहीं बुलाया था

कविता। पलवल
जिला सिविल अस्पताल से सामने आए एक वीडियो ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था और अंधविश्वास, दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सांप के काटने के बाद अस्पताल पहुंची 20 वर्षीय युवती को फर्श पर बैठाकर नीम की पत्तियों से झाड़ा लगाए जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक अधेड़ व्यक्ति युवती के सामने बैठकर नीम की पत्तियों से उसके शरीर पर झाड़ा लगाता दिखाई दे रहा है। वह बीच-बीच में युवती की कलाई पकड़कर उसकी अंगुलियां दबाता और उसे नीम की पत्तियां खाने के लिए देता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि झाड़-फूंक अस्पताल में अधिकृत उपचार का हिस्सा नहीं है और डॉक्टरों ने ऐसे किसी व्यक्ति को नहीं बुलाया था। अस्पताल के अनुसार युवती को सांप के काटने पर जरूरी उपचार के साथ एंटी-वेनम इंजेक्शन दिया गया था और झाड़ा लगाने वाले व्यक्ति को जानकारी मिलते ही अस्पताल से बाहर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार पलवल के गांव चांदहट निवासी 20 वर्षीय बबीता 18 अगस्त को खेत में काम कर रही थी।

इसी दौरान सांप ने उसके हाथ पर काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल पलवल के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक डॉक्टरों ने युवती की जांच करने के बाद उसे सांप के काटने पर दिया जाने वाला एंटी-वेनम इंजेक्शन लगाया और आगे के उपचार के लिए चिकित्सकीय प्रक्रिया शुरू की। बबीता के भाई बिट्टू के मुताबिक अस्पताल में इलाज के दौरान इमरजेंसी के बाहर एक व्यक्ति मिला। उसने दावा किया कि वह सांप के काटने पर जहर निकाल देता है। परिवार युवती की हालत को लेकर चिंतित था, इसलिए उसे अस्पताल के अंदर ले आया। इसके बाद सामने आए वीडियो में वही व्यक्ति युवती के सामने बैठकर नीम की पत्तियों से झाड़ा लगाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में युवती अर्ध-बेहोशी जैसी स्थिति में फर्श पर बैठी नजर आती है, जबकि झाड़ा लगाने वाला व्यक्ति उसके हाथ की अंगुलियां दबाता और कुछ बुदबुदाता हुआ दिखाई देता है।

वीडियो में कुछ देर बाद वह व्यक्ति नीम की पत्तियां तोड़कर युवती को खाने के लिए देता है। युवती उन पत्तियों को मुंह में रखती दिखाई देती है। इस दौरान पास में एक महिला और युवक भी बैठे नजर आते हैं, जिन्हें परिजन बताया जा रहा है। बिट्टू के अनुसार सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार और एंटी-वेनम इंजेक्शन देने के बाद डॉक्टरों ने बबीता को नल्लड़ मेडिकल कॉलेज-अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिवार उसे वहां लेकर गया, जहां उपचार के बाद मंगलवार शाम उसे छुट्टी दे दी गई। परिजनों के मुताबिक रास्ते में उन्होंने एक देसी हकीम से भी दवा पिलाई। फिलहाल बबीता की हालत ठीक बताई जा रही है।

सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. संजय ने कहा कि अस्पताल में झाड़-फूंक की अनुमति नहीं है। डॉक्टरों ने युवती को आवश्यक उपचार दिया और एंटी-वेनम इंजेक्शन लगाया था। उनके अनुसार परिवार ही बाहर से झाड़ा लगाने वाले व्यक्ति को लेकर आया था। जानकारी मिलते ही अस्पताल स्टाफ ने उसे वहां से बाहर कर दिया। एसएमओ ने यह भी कहा कि वायरल वीडियो इमरजेंसी वार्ड के अंदर का नहीं, बल्कि अस्पताल के दूसरे हिस्से का है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें