स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

250 से अधिक प्रतिभागियों ने मिनी मैराथन में लिया हिस्सा, दौड़ के जरिए दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

250 से अधिक प्रतिभागियों ने मिनी मैराथन में लिया हिस्सा, दौड़ के जरिए दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

पीलीभीत।वन्यजीवों और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार सुबह शहर के गांधी स्टेडियम से वन्यजीव जागरूकता मिनी मैराथन रैली निकाली गई। वन्यजीव सप्ताह के तहत पीलीभीत टाइगर रिजर्व की ओर से आयोजित मैराथन में पुलिस, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही आम नागरिकों समेत 250 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना करते हुए पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव ने कहा कि पीलीभीत के जंगल और वन्यजीव जिले की प्राकृतिक धरोहर हैं। इनकी सुरक्षा और संरक्षण केवल विभागीय जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का नैतिक दायित्व है।

एसपी सुकृति माधव ने सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा और वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की मौजूदगी में मिनी मैराथन को रवाना किया। इससे पहले पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डीएफओ मनीष सिंह ने एसपी को पौधा भेंट कर स्वागत किया और वन्यजीव सप्ताह के तहत चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी।
मैराथन शुरू होने से पहले पुलिस प्रशासन, वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों आम नागरिकों ने वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ ली। सभी ने वन्यजीवों उनके प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा, वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता तथा मानव-वन्यजीवों के बीच शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। साथ ही वन्यजीव अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया।

हरी झंडी मिलते ही प्रतिभागी गांधी स्टेडियम से दौड़ते हुए गौहनिया चौराहा, नेहरू पार्क, विद्या मंदिर चौराहा और नकटा दाना चौराहा होते हुए पीलीभीत टाइगर रिजर्व मुख्यालय पहुंचे। पूरे मार्ग पर प्रतिभागियों ने वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्रभागीय निदेशक वन एवं वन्यजीव प्रभाग भरत कुमार डीके, उप प्रभागीय वनाधिकारी रमेश चौहान, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, मानद वन्य जंतु प्रतिपालक आलोक गोयल, विश्व प्रकृति निधि के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी नरेश कुमार समेत दोनों वन प्रभागों के अधिकारी-कर्मचारी, बागमित्र और नेचर गाइड मौजूद रहे। यातायात पुलिस ने मार्ग पर यातायात व्यवस्था संभालते हुए मैराथन को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। संचालन वाइल्डलाइफ बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन सोसायटी के महासचिव डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री ने किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें