स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

ट्रैक्टर से कुचलकर बुजुर्ग की मौत, हत्या का आरोप; मारपीट का वीडियो वायरल

ट्रैक्टर से कुचलकर बुजुर्ग की मौत, हत्या का आरोप; मारपीट का वीडियो वायरल

हैदरगढ़ बाराबंकी। सुबेहा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे गुमान मजरे कोलवा में बंजर जमीन के पुराने विवाद ने रविवार को खूनी रूप ले लिया। ट्रैक्टर से कुचलकर मृतक शमशेर की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने इसे हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए कई लोगों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है। घटना से पहले मारपीट और संघर्ष का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है।

मृतक के भाई मुस्ताक अहमद का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों से बंजर जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा था। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते पहले शमशेर के साथ मारपीट की गई और इसके बाद उसे ट्रैक्टर से कुचल दिया गया। गंभीर रूप से घायल शमशेर की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक, विवाद की पृष्ठभूमि में इस वर्ष होली के दौरान हुआ संघर्ष भी शामिल है। आरोप है कि होली के समय दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया था और तभी से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था।

राजस्व कर्मियों की भूमिका पर भी उठे सवाल

घटना के बाद ग्रामीणों ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बंजर जमीन को लेकर चल रहे विवाद का यदि क्षेत्रीय लेखपाल और पूर्व में तैनात कानूनगो स्तर से समय रहते प्रभावी एवं निष्पक्ष निस्तारण कराया गया होता तो विवाद इस हद तक नहीं पहुंचता। हालांकि राजस्व कर्मियों की भूमिका को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका-मुआयना किया और पूरे मामले की जानकारी ली। सुबेहा पुलिस ने पूछताछ के लिए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

मृतक के भाई ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद गांव में तनाव और चर्चाओं का माहौल है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें