स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

न्यायालय में लंबित वादों का निस्तारण करना पहली प्राथमिकताःपाठक

न्यायालय में लंबित वादों का निस्तारण करना पहली प्राथमिकताःपाठक

पायनियर संवाददाता। उरई (जालौन)

अपर जिलाधिकारी न्यायिक के रूप में कार्यभार संभालने के बाद पीसीएस अधिकारी श्री शत्रुघ्न पाठक ने स्पष्ट करते हुए कहा कि न्यायालय में लंबित वादों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी। उनके न्यायालय में नक्शा तरमीम, नक्शा दुरुस्ती, पट्टा निरस्तीकरण, नगर पालिका से संबंधित प्रकरणों तथा गुंडा एक्ट सहित विभिन्न मामलों की सुनवाई चल रही है।

एडीएम न्यायिक शत्रुघ्न पाठक 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व उनकी तैनाती गोंडा एवं बस्ती की तहसीलों में उप जिलाधिकारी के पद पर रही है। उन्होंने कहा कि लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाने के साथ ही न्यायिक प्रक्रिया की गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नक्शा तरमीम एवं दुरुस्ती से संबंधित मुकदमों में राजस्व विभाग से प्राप्त रिपोर्ट का भी गंभीरता से परीक्षण किया जाएगा। विशेष रूप से यह देखा जाएगा कि लेखपाल द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में सभी संबंधित पक्षों के तथ्यों और आपत्तियों का समुचित उल्लेख करते हुए उन्हें संतुष्ट किया गया है अथवा नहीं। एडीएम न्यायिक ने कहा कि प्रत्येक मामले में उपलब्ध अभिलेखों और तथ्यों का निष्पक्ष परीक्षण कर नियमानुसार निर्णय किया जाएगा, ताकि वादकारियों को अनावश्यक रूप से लंबे समय तक न्यायालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें