दिल्ली में छात्राओं की सुरक्षा का नया प्लान! DU कॉलेजों के आसपास अब Pink Booth और CCTV

नई दिल्ली :DU की छात्राओं की सुरक्षा पर LG का बड़ा एक्शन, अब कॉलेजों के आसपास होंगे पिंक बूथ, CCTV और पुलिस पेट्रोलिंग...
राजधानी दिल्ली में रेप के बढ़ते मामले और महिलाओं-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच उपराज्यपाल (LG) टीएस संधू एक्शन मोड में आ गए हैं...
उपराज्यपाल ने आज बुधवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के महिला कॉलेजों के प्रिंसिपल, डीयू के कुलपति और दिल्ली पुलिस, परिवहन विभाग, PWD, DDA समेत कई अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में सुरक्षा के कई इंतजाम करने के साथ-साथ छात्राओं के लिए सेफ्टी ऐप तैयार करने का भी फैसला लिया गया...



