स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

नेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबई

सुरक्षा जांच के दौरान पकड़ा गया

नेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबई

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ।  चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीतीरात इमीग्रेशन जांच के दौरान फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट के सहारे दुबई (यूएई) की यात्रा कर लखनऊ लौटा एक यात्री पकड़ा गया। जांच के दौरान उसके पास नेपाली नागरिकता प्रमाणपत्र मिलने के बाद इमीग्रेशन अधिकारियों ने उसे सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है। लखनऊ एयरपोर्ट पर तैनात कनिष्ठ इमीग्रेशन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक बीती रात एयरपोर्ट के आगमन विंग में काउंटर संख्या ए-21 पर वह ड्यूटी कर रहे थे। 

इसी दौरान दुबई (यूएई) से रात एकबजे लखनऊ पहुँची एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्स 226) से पहुंचे यात्रियों की इमीग्रेशन अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही थी। तभी यात्री दिलीप कुमार (22) पुत्र नरेश कुमार, निवासी सुधना बरसोला, पोस्ट तिकोनिया, लखीमपुर खीरी के पासपोर्ट की जांच के दौरान यात्री की बातचीत और भाषा से उसके नेपाली नागरिक होने का संदेह हुआ। इसके बाद उसे उच्च अधिकारियों के पास ले जाकर पूछताछ की गई। तो तलाशी के दौरान उसके पास नेपाली स्थायी लेखा नंबर और वहाँ का नागरिकता प्रमाणपत्र मिला। 

तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों में उसका नाम दिनेश खड़का पुत्र नरबहादुर खड़का, निवासी वार्ड नंबर 10, लम्की चूहा पालिका, जिला कैलाली, नेपाल दर्ज था। तब अधिकारियों ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो यात्री ने स्वीकार किया कि उसने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवाया था। इसके बाद इमीग्रेशन अधिकारियों ने उसे सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने कनिष्ठ इमिग्रेशन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें