स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

नवरात्र शुरू: मंदिरों में सजी मां की चौकियां, फलाहार महंगा होने से व्रतियों की जेब पर असर

नवरात्र शुरू: मंदिरों में सजी मां की चौकियां, फलाहार महंगा होने से व्रतियों की जेब पर असर

  • पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा, जौ के पौधों से शुभता के संकेत
  • चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं और मधुमेह रोगियों को सावधानी बरतने की दी सलाह

कविता। फरीदाबाद
शारदीय नवरात्र आज से शुरू हो रहे हैं। इसे लेकर शहर के मंदिरों और घरों में पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले दिन कलश स्थापना, अखंड ज्योति प्रज्वलन और मां शैलपुत्री की पूजा होगी। श्रद्धालु नौ की बजाय इस बार दस दिन व्रत रखकर मां दुर्गा की आराधना करेंगे। वहीं, नवरात्र की पूर्व संध्या पर बाजारों में पूजा सामग्री और फलाहार की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी, लेकिन बढ़ती कीमतों ने व्रतियों की चिंता बढ़ा दी है।


एनआईटी पांच नंबर स्थित राधा सर्वेश्वर मंदिर के पुजारी गोपाल पंडित जी ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दौरान कलश स्थापना के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाता है। नवरात्र में जौ बोने की परंपरा भी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जौ की अच्छी वृद्धि को सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।
महारानी वैष्णो देवी मंदिर में ज्वाला जी से लाई गई ज्योति प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिरों में भजन, आरती, माता की चौकी और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

फलाहार और पूजा सामग्री महंगी

नवरात्र से पहले बाजारों में चुनरी, कलश, नारियल, मेवे और फलाहार की खरीदारी बढ़ गई। दुकानदारों के अनुसार चुनरी 100 से 2,500 रुपये तक बिक रही है, जबकि पूजा का नारियल 50 से 60 रुपये तक पहुंच गया है। साबूदाना, सिंघाड़े का आटा, मखाने और मेवों के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। सेब, केला और अन्य फलों की कीमतों में भी तेजी बताई जा रही है।

व्रत में स्वास्थ्य का रखें ध्यान

बीके अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रोनिता अहलावत ने गर्भवती महिलाओं को लंबे समय तक भूखे रहने और निर्जला व्रत से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि व्रत के दौरान कमजोरी, चक्कर और शरीर में पानी की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, फिजिशियन डॉ. योगेश गुप्ता के अनुसार मधुमेह के रोगियों को व्रत रखने से पहले चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। श्रद्धालुओं को पर्याप्त पानी पीने और समय-समय पर हल्का फलाहार लेने का ध्यान रखना चाहिए।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें