स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

नाले में मिला नवजात का शव, शालू सैनी ने दी सम्मानजनक अंतिम विदाई

नाले में मिला नवजात का शव, शालू सैनी ने दी सम्मानजनक अंतिम विदाई

बुढ़ाना मार्ग स्थित नाले में पन्नी में मिला एक दिन का नवजात, सूचना पर पहुंचीं शालू सैनी ने विधि-विधान से कराया अंतिम संस्कार

पायनियर समाचार सेवा, खतौली। खतौली-बुढ़ाना मार्ग स्थित नाले में बुधवार को एक दिन के नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नवजात को पन्नी में लपेटकर नाले में फेंका गया था। घटना ने एक बार फिर इंसानियत को झकझोर दिया। सूचना मिलने पर साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष शालू सैनी मौके पर पहुंचीं और नवजात के शव को अपने हाथों में उठाकर सम्मानजनक अंतिम विदाई दी।

बताया गया कि खतौली थाना क्षेत्र में बुढ़ाना मार्ग स्थित नाले में लोगों ने एक नवजात शिशु का शव पड़ा देखा। शव को पन्नी में लपेटा गया था। सूचना मिलने पर शालू सैनी मौके पर पहुंचीं। नवजात को देखकर वह भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि जिस बच्चे ने अभी दुनिया को ठीक से देखा तक नहीं था, उसे इस तरह नाले में फेंक देना बेहद पीड़ादायक है। शालू सैनी ने नवजात के शव को अपने हाथों से उठाया और विधि-विधान के साथ सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी। उन्होंने कहा कि किसी भी लावारिस शव को सम्मान के साथ अंतिम संस्कार मिलना उसका अधिकार है। समाज को ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ आगे आना चाहिए। शालू सैनी के अनुसार, वह अब तक छह हजार से अधिक लावारिस और बेसहारा शवों को अपना नाम देकर सम्मानजनक अंतिम विदाई दे चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जब भी किसी नवजात बच्चे के शव का अंतिम संस्कार करना पड़ता है, उनकी आत्मा तक कांप उठती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी परिस्थिति में नवजात को इस तरह त्यागने के बजाय संबंधित प्रशासन या सामाजिक संस्थाओं की मदद लें।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें