स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

मुंबई गए युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी व उसके जीजा पर लगाया हत्या का आरोप

मुंबई गए युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी व उसके जीजा पर लगाया हत्या का आरोप

बाराबंकी। पत्नी के साथ मुंबई कमाने गए युवक की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए पत्नी व उसके एक रिश्तेदार पर हत्या कर देने की आशंका जताते हुए अंतिम संस्कार करने से इंकार करते हुए हंगामा किया। थाना लोनी कटरा के राजापुर (फुटहा) निवासी प्रियांशु रावत (22) बीते 12 सितंबर को पत्नी अंशिका (20) व पत्नी के जीजा जनपद लखनऊ थाना नगराम के करोरवा निवासी अजीत कुमार के साथ मुंबई कमाने के लिए गया था। 

जहां सभी लोग सांता क्रूज इलाके में किराए पर रहते थे। प्रियांशु की बीते एक अक्टूबर को संदिग्ध मौत हो गई थी। पत्नी अंशिका ने फांसी लगा लेने से मौत की खबर ससुराल वालों को रिश्तेदार के माध्यम से दी थी। शनिवार सुबह लाश लेकर घर पहुंची पत्नी को विरोध का सामना करना पड़ा।बड़ी संख्या में इकट्ठा ग्रामीण व परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इंकार करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस व दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों ने समझा बुझाकर अंतिम संस्कार के लिए राजी किया। 

पिता जितेन्द्र ने बहू व उसके जीजा पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीते मई महीने में ही शादी हुई थी। यहां बढ़िया कमाई का लालच देकर मुंबई ले जाने के बीस दिन बाद ही उसकी लाश आ गई।इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल का कहना है कि मामला मुंबई का है जो भी कार्रवाई होगी वहीं की पुलिस करेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें