स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

मुजफ्फरनगर को मिला नया पुलिस कप्तान, सूरज कुमार राय संभालेंगे एसएसपी की कमान

मुजफ्फरनगर को मिला नया पुलिस कप्तान, सूरज कुमार राय संभालेंगे एसएसपी की कमान

-20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले में बदला मुजफ्फरनगर का कप्तान, एसएसपी संजय कुमार को पीएसी प्रयागराज भेजा गया

-बागपत से आए सूरज कुमार राय के सामने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की चुनौती

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार का भी तबादला कर दिया गया है। शासन ने उनकी जगह बागपत के पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय को मुजफ्फरनगर का नया एसएसपी नियुक्त किया है। वहीं संजय कुमार को सेनानायक, 04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुजफ्फरनगर में नए पुलिस कप्तान की तैनाती को जिले की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिहाज से अहम माना जा रहा है। जिले में अपराध पर प्रभावी अंकुश, पुलिस की कार्यप्रणाली को और मजबूत करना, लंबित मामलों के निस्तारण के साथ आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बनाए रखना नए एसएसपी के सामने प्रमुख चुनौती होगी। सूरज कुमार राय इससे पहले बागपत में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। शासन की ओर से जारी तबादला आदेश के अनुसार मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय कुमार को सेनानायक, 4वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज बनाया गया है। नए एसएसपी के कार्यभार संभालने के बाद जिले की पुलिसिंग में आगे की प्राथमिकताओं को लेकर तस्वीर साफ होगी। सूरज कुमार राय अब तक बागपत के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। शासन ने उन्हें बागपत से स्थानांतरित कर मुजफ्फरनगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया है। जिले में लगातार बदलते अपराध के तौर-तरीकों के बीच पुलिस के सामने अपराधियों पर शिकंजा कसने के साथ संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें