स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

मोदी ने भूपेन हजारिका को उनकी जन्मशती पर श्रद्धांजलि दी

मोदी ने भूपेन हजारिका को उनकी जन्मशती पर श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को महान संगीतकार, कवि और फिल्मकार भारत रत्न डॉ भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतीय संगीत में उनके असाधारण योगदान तथा असम और पूर्वोत्तर की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने में उनकी भूमिका को याद किया। श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में हजारिका को ‘प्रतिष्ठित सांस्कृतिक व्यक्तित्व’ बताते हुए कहा कि उनकी आवाज असम से कहीं आगे तक गूंजती थी।

मोदी ने कहा, ” उनकी आवाज असम की आत्मा और पूर्वोत्तर की भावना को पूरे देश तक ले गई।” उन्होंने कहा कि डॉ हजारिका के संगीत ने अनगिनत लोगों के विचारों, भावनाओं और आकांक्षाओं को अभिव्यक्ति दी और लोगों को करीब लाने का काम भी किया। उन्होंने कहा, ” अपने संगीत के माध्यम से उन्होंने अनगिनत लोगों के विचारों और भावनाओं को खूबसूरती से अभिव्यक्त किया। उनके गीतों ने लोगों को करीब लाया।”

मोदी ने पिछले वर्ष गुवाहाटी में डॉ हजारिका की जन्मशती समारोह की शुरुआत के अवसर को याद किया और कहा कि उनका जीवन एवं उनकी कृतियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी। असम के सबसे प्रतिष्ठित सांस्कृतिक हस्तियों में शामिल डॉ हजारिका ने संगीत, कविता और सिनेमा के माध्यम से अमिट छाप छोड़ी। उनकी रचनाओं में अक्सर आम लोगों के जीवन, संघर्ष और आकांक्षाओं को स्वर मिला। उनके कार्यों में मानवता, सामाजिक सौहार्द और एकता जैसे विषय प्रमुखता से उभरते रहे। उनकी विशिष्ट कलात्मक अभिव्यक्ति ने पूर्वोत्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भारत के व्यापक सांस्कृतिक परिदृश्य के अभिन्न हिस्से के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनको 2019 में मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उनकी 100वीं जयंती के अवसर पर देशभर में श्रद्धांजलि और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, जिनमें उनकी उल्लेखनीय कलात्मक यात्रा और भारतीय संस्कृति पर उनके स्थाई प्रभाव को रेखांकित किया जा रहा है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें