स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी ने दी बांदा को विकास की बड़ी सौगात

विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी ने दी बांदा को विकास की बड़ी सौगात

₹517.97 लाख की लागत से प्रस्तावित दो प्रमुख संपर्क मार्गों का किया भूमि पूजन

आक्षांश निगम। बांदा
जनपद बांदा के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधा एवं किसानों को राहत प्रदान करने की दिशा में सदर विधायक  प्रकाश द्विवेदी जी ने विधानसभा क्षेत्र को एक बड़ी विकास सौगात दी है। विधायक द्वारा कुल ₹517.97 लाख की लागत से बनने वाले दो महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी जी ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसान के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी
सहेवा नहर पटरी से जोगनी माता मंदिर तक बनेगा 4 किमी संपर्क मार्ग
पहली परियोजना के अंतर्गत सहेवा नहर पटरी से जोगनी माता मंदिर तक लगभग 4 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा, जिसकी कुल लागत ₹310.67 लाख निर्धारित की गई है। इस मार्ग की विशेषता यह होगी कि सड़क निर्माण के साथ-साथ किसानों की सिंचाई सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष पाइप गूल का निर्माण भी कराया जाएगा। साथ ही आवश्यक स्थानों पर रिटेनिंग वॉल का निर्माण कर मार्ग को अधिक सुरक्षित एवं मजबूत बनाया जाएगा।
ग्राम अरबई संपर्क मार्ग के अवशेष भाग का होगा नवनिर्माण
दूसरी परियोजना के अंतर्गत विकास खण्ड बड़ोखर खुर्द स्थित ग्राम अरबई संपर्क मार्ग के अवशेष 2.400 किलोमीटर भाग का नवनिर्माण कराया जाएगा, जिसकी लागत ₹207.30 लाख है। इस मार्ग पर उच्च गुणवत्ता युक्त डामरीकरण के साथ-साथ आवश्यकता वाले क्षेत्रों में मजबूत सी.सी. रोड का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे जलभराव की समस्या समाप्त होगी एवं सड़क लंबे समय तक सुरक्षित रहेगी। इस अवसर पर सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी जी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का चहुंमुखी विकास एवं किसानों की खुशहाली हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सहेवा में सड़क के साथ पाइप गूल बनने से किसानों को सिंचाई में बड़ी सुविधा मिलेगी।
हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संकल्पित है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए विधायक जी का आभार व्यक्त किया।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें