स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

दलितों को मनोज भारती के अत्याचार से मुक्ति दिलाने से नाराज पैंथर लगा रहा मनगढ़ंत आरोप: विधायक रोमी साहनी

दलितों को मनोज भारती के अत्याचार से मुक्ति दिलाने से नाराज पैंथर लगा रहा मनगढ़ंत आरोप: विधायक रोमी साहनी

आधा दर्जन से अधिक लोगों ने साक्ष्य सहित स्वयं को मनोज भारती द्वारा पीड़ित बताकर मचाई सनसनी

पायनियर संवाददात। पलियाकलां-खीरी

मनोज भारती पैंथर दलितों की आड़ लेकर दलित समाज का ही शोषण एवं उत्पीड़न कर रहा है, यह संगठन की आड़ में प्रशासनिक अधिकारियों पर अनर्गल दबाव बनाता है। एक पीड़ित परिवार के खाते से 4,50,000 की धनराशि धोखाधड़ी कर इसने अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया है एवं पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज करवाने पर उल्टा उसी के विरुद्ध हरिजन एक्ट का मुकदमा दर्ज करवा दिया गया। उक्त आरोप अपने कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता स्वाभिमान कार्यक्रम में उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं के समक्ष विपक्षी मनोज भारती के आरोपों पर उसे जवाब देते हुये उपरोक्त बिंदुओं को तथ्यात्मक रूप से प्रस्तुत कर विधायक रोमी साहनी ने विपक्षी मनोज पैंथर से पीड़ित लगभग लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों को जनता के सामने उनकी दुःखद पीड़ा बयान की गयी।

विधायक ने कहा कि पलिया विधानसभा क्षेत्र कि जनता मेरा परिवार है, मनोज भारती जैसे किसी भी ठग को मैं विधानसभा की जनता से अवैध वसूली,लूट,खसोट एवं धोखाधड़ी नहीं करने दूंगा। निर्दोष लोगों के साथ धोखाधड़ी कर उनका पैसा लूटने एवं उन्हीं पीड़ितों पर हरिजन एक्ट लगवाकर क्षेत्र के भोले भाले लोगों से अवैध वसूली करने जैसी शिकायतों के मिलने पर मेरे द्वारा पीड़ितों की सहायता करने से नाराज मनोज पैंथर मेरे विरुद्ध अनर्गल फर्जी बयान बाजी कर रहा है। यहाँ मौजूद हजारों कार्यकर्ता मनोज भारती की प्रतीक्षा कर रहे हैँ, उसके द्वारा पीड़ित परिवार यहां मौजूद हैं, जिनसे किसी ना किसी बहाने ठगा गया पैसा वापस होने के बाद ही मनोज भारती को पलिया से वापस जाने दिया जायेगा।

कार्यक्रम के दौरान करीब आधा दर्जन लोगों ने मनोज भारती पर आरोप लगाते हुऎ कहा की हरिजन एक्ट लगवाने अथवा किसी ना किसी काम के बहाने मनोज भारती ने उनसे भारी भरकम धनराशि वसूल की है, जिसकी वापसी की माँग अथवा विरोध पर दलित उत्पीड़न की आड में उनका शोषण किया गया है। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में दलित समुदाय के लोगों के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पलिया विधानसभा के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। विपक्षी मनोज पैंथर को हाउस अरेस्ट किए जाने की खबरों के बाद विधायक रोमी साहनी ने कहा की पैंथर को पलिया आने दिया जाये ताकि पीड़ितों के सामने सारा प्रकरण दूध का दूध पानी का पानी किया जा सके।

दूसरी तरफ मनोज भारती पैंथर ने अपने हॉउस अरेस्ट की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से देते हुये कहा कि तहसील घेराव की पूर्व सूचना के बाद भी राजनीतिक दबाव में शासन प्रशासन ने मुझे नजर बंद कर लिया है, उन्होंने रोमी साहनी पर पुनः गंभीर आरोप लगाये है। फिलहाल प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारी नेता मनोज कुमार भारती को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। तहसील गेट और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई एवं कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

वहीं इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है। समर्थक इसे विरोध की आवाज को रोकने की कोशिश बता रहे हैं, जबकि प्रशासन इसे एहतियाती कदम के रूप में देख रहा है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर क्षेत्र की निगाहें टिकी हुई हैं और विरोध प्रदर्शन को लेकर माहौल गर्म बना हुआ है, वहीं रोमी साहनी के कार्यक्रम में पहुँचे आधा दर्जन से अधिक लोगों ने साक्ष्य सहित स्वयं को मनोज भारती द्वारा पीड़ित बताकर सनसनी मचा दी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें