स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित, एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित, एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

शासन की नीतियों की दी जानकारी

बेहट। कोतवाली पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें जागरूक किया।
मिशन शक्ति फेज-5.0 के चरण-2 के अंतर्गत कोतवाली बेहट पुलिस ने ग्राम मेघन मजरा तथा कस्बे के मोहल्ला महाजनान में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।
एंटी रोमियो टीम ने मोहल्ला महाजनान और ग्राम मेघन मजरा में पहुंचकर पंचायत लगाकर महिलाओं और लड़कियों को जागरूक किया। कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह दीक्षित एवं एंटी रोमियो मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक कंचन चौधरी ने महिला पुलिसकर्मियों की टीम के साथ चौपाल लगाकर संवाद किया।
टीम ने महिला एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों, उनके अधिकारों तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने के संबंध में जानकारी दी। महिलाओं एवं बालिकाओं को विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, बाल कल्याण योजनाओं सहित शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में बताया गया। साथ ही बाल मजदूरी न कराने, बच्चों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के संबंध में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस टीम ने महिलाओं की व्यक्तिगत समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी परेशानियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक सहायता एवं समाधान का भरोसा दिलाया।
इस दौरान महिला कांस्टेबल शीतल, प्रियम, हैंड कांस्टेबल रमेश यादव, कांस्टेबल सुधांशु शर्मा, बिशन सिंह, ग्राम प्रधान कवींद्र चौधरी, आंगनबाड़ी मधु रानी, शननो देवी, रीना, बबलेश आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें