स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

मिशन शक्ति अभियान: छात्रा मधु रेखा बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष

मिशन शक्ति अभियान: छात्रा मधु रेखा बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष

रहीमाबाद थाने में पुलिस की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं छात्रा, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को रहीमाबाद थाना क्षेत्र स्थित इमैनुएल स्कूल की छात्रा मधुरिका को एक दिन के लिए प्रतीकात्मक रूप से थानाध्यक्ष एवं मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी बनाया गया। इस दौरान छात्रा ने रहीमाबाद थाने का भ्रमण कर पुलिस की कार्यप्रणाली और विभिन्न इकाइयों की जानकारी प्राप्त की। रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुनायक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक संध्या पटेल एवं थाने के अन्य पुलिसकर्मियों ने छात्रा को महिला सुरक्षा, बाल अधिकार, साइबर अपराध से बचाव और महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों में पुलिस की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। 

साथ ही मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली और महिला सुरक्षा के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना और पुलिस व्यवस्था के प्रति उनकी समझ विकसित करना रहा। पुलिसकर्मियों ने छात्रा को किसी भी समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें