स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

मिशन शक्ति अभियान 6.0: शारदीय नवरात्रि पर यूपी के सभी 75 जनपदों में निकला पैदल मार्च

महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान 6.0: शारदीय नवरात्रि पर यूपी के सभी 75 जनपदों में निकला पैदल मार्च

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। शारदीय नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन ने संचालित मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत प्रदेश के सभी 75 जनपदों में व्यापक स्तर पर पैदल मार्च और महिला सुरक्षा जागरूकता रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के उद्देश्य से यह दस दिवसीय अभियान 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक संचालित किया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ 11 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में एक साथ किया गया। 

ज्ञात हो कि वर्ष 2020 से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा सशक्तीकरण के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान का चरणबद्ध संचालन कराया जा रहा है। जिसमें से पूर्व में अभियान पाँच चरण सफलतापूर्वक संचालित किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में छठे चरण का शुभारंभ 11 अक्टूबर 2026 को किया गया। अभियान के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के सभी पुलिस कमिश्नरेट और जनपदों में भव्य पैदल मार्च एवं महिला सुरक्षा जागरूकता रैलियां निकाली गईं। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों के साथ वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। 

पुलिस विभाग, पीआरडी, होमगार्ड, आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, शिक्षकों, डॉक्टर्स, नर्सों और सफाईकर्मियों की महिला टोलियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके अलावा स्कूलों और कॉलेजों की छात्राओं ने भी इन रैलियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रमुख मार्गों और स्थानों से निकाले गए पैदल मार्च में महिला सशक्तीकरण से जुड़े पोस्टर, बैनर और संदेश प्रदर्शित किए गए। एलईडी वाहनों के माध्यम से लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया। 

सजावट और प्रेरणादायी संगीत के साथ आयोजित इन कार्यक्रमों ने महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित किया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों तथा स्वावलंबन का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। मिशन शक्ति अभियान 6.0 प्रदेश पुलिस की महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें