स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

मिशन शक्ति 6.0:यूपी के हर जिले में बेटियों को मिलेगा सुरक्षित माहौल

मिशन शक्ति 6.0:यूपी के हर जिले में बेटियों को मिलेगा सुरक्षित माहौल

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता, करियर मार्गदर्शन और पारिवारिक विवादों के समाधान की दिशा में व्यापक पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर 11 से 20 अक्टूबर तक चल रहे इस अभियान के माध्यम से बेटियों को डिजिटल अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने, उनके करियर को नई दिशा देने और परिवारों में आपसी विश्वास बहाल करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। 

प्रदेश के सभी पुलिस कमिश्नरेट एवं जनपदों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जहां डिजिटल दुनिया में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से यूपी पुलिस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन की लाइव कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का प्रदेशभर के स्कूलों, कॉलेजों एवं अन्य संबंधित संस्थानों में लाइव प्रसारण किया गया, जिसे लगभग 10 लाख छात्र-छात्राओं ने देखा।

कार्यशाला में विद्यार्थियों को सुरक्षित सोशल मीडिया उपयोग, ऑनलाइन गेमिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, साइबर ब्लैकमेल, सेक्सटॉर्शन तथा इंटरनेट के माध्यम से होने वाले लैंगिक अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। स्कूलों व कॉलेजों में महिला पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की और साइबर सुरक्षा से जुड़े सवालों के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।इस पहल का उद्देश्य बच्चों को डिजिटल तकनीक के सुरक्षित उपयोग के लिए प्रेरित करना, साइबर खतरों की पहचान करना सिखाना और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में उचित कदम उठाने के प्रति जागरूक बनाना है। 

अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि सतर्कता, सही जानकारी और समय पर शिकायत साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय हैं।मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से बेटियों को मिलेगा करियर निर्माण का मार्गदर्शनमिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत छात्राओं को शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया जा रहा है। प्रदेश के प्रत्येक पुलिस कमिश्नरेट एवं जनपद में करियर गाइडेंस कार्यक्रमों के आयोजन की पहल की गई है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन एवं कोचिंग की जानकारी मिल सके।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें