स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

बैंक खातों से करोड़ों की हेराफेरी, पूर्व बैंक मैनेजर गिरफ्तार

बैंक खातों से करोड़ों की हेराफेरी, पूर्व बैंक मैनेजर गिरफ्तार

38 चेकों के जरिए रकम निकालने का आरोप, नई दिल्ली में चीफ मैनेजर के पद पर था तैनात

पायनियर संवाददाता
पीलीभीत। बैंक खातों से करोड़ों रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में सुनगढ़ी पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब एंड सिंध बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वर्तमान में नई दिल्ली स्थित बैंक के रीजनल ऑफिस में चीफ मैनेजर के पद पर तैनात था। पुलिस ने उसे थाना कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि केजीएन-टू कॉलोनी निवासी मो. जीशान और उनकी पत्नी इरम खां ने दो मई 2026 को थाना सुनगढ़ी में तहरीर देकर बैंक प्रबंधक राधेश्याम प्रभाकर समेत अन्य कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत में आरोप था कि उनके बैंक खातों से कुल 38 चेकों के माध्यम से करीब 7 करोड़ 82 लाख 15 हजार रुपये गलत तरीके से निकाल लिए गए।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच में तैनात निरीक्षक प्रदीप कुमार बिश्नोई को सौंपी गई। विवेचना के दौरान पुलिस को बैंक खातों से निकाली गई रकम के संबंध में और भी तथ्य सामने आए। पुलिस के अनुसार अब तक की जांच में करीब 8 करोड़ 52 लाख 15 हजार रुपये की धनराशि गलत तरीके से निकाले जाने की बात सामने आई है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तत्कालीन बैंक प्रबंधक राधेश्याम प्रभाकर पुत्र सुदेश्वर साहू, उम्र करीब 42 वर्ष, निवासी ग्राम ब्रह्मपुरा, थाना फुलपरास, जनपद मधुबनी, बिहार को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पूर्व में पंजाब एंड सिंध बैंक, पीलीभीत में शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात था और वर्तमान में पंजाब एंड सिंध बैंक के रीजनल ऑफिस, सिद्धार्थ एन्क्लेव, आश्रम रोड, नई दिल्ली में चीफ मैनेजर के पद पर कार्यरत था।
पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना अभी जारी है और बैंक खातों से रकम निकाले जाने, इसमें शामिल अन्य लोगों तथा लेनदेन से जुड़े दूसरे तथ्यों की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में क्राइम ब्रांच के निरीक्षक प्रदीप कुमार बिश्नोई और कांस्टेबल मुकेश भारती शामिल रहे।

करोड़ों का बैंक घोटाला : हिंदू संगठन की CBI जांच की मांग के बीच मैनेजर गिरफ्तार

बैंक खातों से करोड़ों रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद अखिल भारत हिंदू महासभा भी इस प्रकरण को लेकर आवाज उठा चुकी है। महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने पूर्व में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। ज्ञापन में बैंक खातों से कथित तौर पर करोड़ों रुपये निकाले जाने के मामले को गंभीर बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई थी। महासभा ने आरोप लगाया था कि इतनी बड़ी धनराशि के लेनदेन में केवल एक-दो लोगों की भूमिका मानकर जांच पूरी नहीं की जा सकती। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका के साथ रकम के लेनदेन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच किए जाने की मांग की गई थी। अब पुलिस द्वारा तत्कालीन शाखा प्रबंधक की गिरफ्तारी के बाद इस मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें