स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ, दूर-दराज के राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ, दूर-दराज के राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु
पांच सौ साल पुरानी गोगा म्हाड़ी पर गूंजे जयकारे
मुजफ्फरनगर। चरथावल विधान सभा क्षेत्र के गांव दूधली में स्थित ऐतिहासिक जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर रविवार को आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। तीन दिवसीय विशाल मेले का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इससे पहले उन्होंने म्हाड़ी पर विधिवत दर्शन-पूजन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। मेले का शुभारंभ होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु म्हाड़ी पर पहुंचने लगे और जाहरवीर गोगा जी के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि दूधली की गोगा म्हाड़ी सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि क्षेत्र की समृद्ध लोकपरंपरा और सांस्कृतिक विरासत की पहचान भी है। सैकड़ों वर्षों से चली आ रही मेले की परंपरा आज भी लोगों की आस्था और विश्वास के साथ कायम है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी प्राचीन संस्कृति, लोक परंपराओं और धार्मिक विरासत से जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जाहरवीर गोगा जी के प्रति लोगों की आस्था केवल मुजफ्फरनगर और आसपास के क्षेत्रों तक सीमित नहीं है। मेले में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालु म्हाड़ी पर प्रसाद चढ़ाकर जाहरवीर गोगा जी का आशीर्वाद लेते हैं और परिवार की सुख-शांति तथा मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। मनोकामना पूरी होने पर बछेरा किया था अर्पित
ग्रामीणों के अनुसार दूधली की गोगा म्हाड़ी का इतिहास करीब पांच सौ वर्ष पुराना है। म्हाड़ी से जुड़ी अनेक लोकमान्यताएं और जनश्रुतियां आज भी ग्रामीणों के बीच प्रचलित हैं। बताया जाता है कि दूधली के मजरे आलमगीरपुर निवासी एक किसान ने मनोकामना पूर्ण होने पर अपने घोड़े के नीले रंग के बछेरे को जाहरवीर गोगा जी को अर्पित करने का संकल्प लिया था। संकल्प पूरा करने के लिए किसान बछेरे को लेकर पैदल राजस्थान स्थित बागड़ धाम पहुंचा और वहां उसे जाहरवीर गोगा जी को अर्पित किया। ग्रामीणों का कहना है कि इसी लोकविश्वास और परंपरा से दूधली की गोगा म्हाड़ी की आस्था जुड़ी हुई है। हर वर्ष लगने वाला यह मेला समय के साथ आसपास के क्षेत्रों के अलावा दूर-दराज के राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी प्रमुख धार्मिक आयोजन बन गया है। मेले के उद्घाटन के दौरान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी आयोजकों और संबंधित अधिकारियों से ली। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए सभी इंतजाम दुरुस्त रखे जाएं। मेले के पहले दिन ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु म्हाड़ी पर पहुंचे और प्रसाद चढ़ाकर जाहरवीर गोगा जी का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। मेले के चलते दूधली और आसपास के क्षेत्रों में भी दिनभर चहल-पहल बनी रही। इस अवसर पर सदस्य महिला आयोग सपना कश्यप, बिरालसी मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा, चरथावल मंडल अध्यक्ष भोपाल सिंह, जिला मंत्री सुरेंद्र कश्यप, सुभाष चौहान, रामभूल पुंडीर, ग्राम प्रधान शोभित पुंडीर, बिरजपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग, दिवाकर सोलंकी, मुकेश सोम और प्रतीक शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें