स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने मेस्सी

विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने मेस्सी

अर्लिंगटन। अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी आ्ट्रिरया के खिलाफ विश्व कप मैच में पेनल्टी चूक गए लेकिन उसके बाद दो गोल करके टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक 18 गोल अपने नाम कर लिये। फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में से एक मेस्सी ने आ्ट्रिरया पर 2 . 0 से मिली जीत में दोनों गोल दागे। वह नौवे मिनट में पेनल्टी चूक गए थे लेकिन इसकी बखूबी भरपाई कर ली। अपना छठा विश्व कप खेल रहे मेस्सी के अब कुल 18 गोल हो गए हैं। पहले मैच में अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाकर उन्होंने जर्मनी के स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोसे के विश्व कप में 16 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। फ्रांस के काइलियान एमबाप्पे ने भी ईराक पर 3 . 0 से मिली जीत में दो गोल दागे और अब वह क्लोसे के 16 गोल की बराबरी करके संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।

मेस्सी ने कहा कि मैं इस जीत से बहुत खुश हूं। इससे हमें आगे आराम से खेलने का मौका मिला। विश्व कप के सभी मैच काफी कठिन है और मैं इस पल का पूरा आनंद ले रहा हूं। मेस्सी ने अपने 39वें जन्मदिन से दो दिन पहले मैच के 38वें मिनट में पहला गोल किया। उनके पिता अर्जेंटीना में बीमार हैं लेकिन चिंता का असर उन्होंने अपने खेल पर नहीं पड़ने दिया। विश्व कप में यह लगातार छठा मैच था जिसमें मेस्सी ने गोल किया। वह फ्रांस के जस्ट फोंटेन और ब्राजील की जेरजिन्हो के बाद यह कारनामा करने वाले अकेले खिलाड़ी हैं। इससे आधा घंटा पहले वह एक पेनल्टी चूक गए थे। आठ बार के बलोन डि ओर विजेता ने कहा कि पेनल्टी पर गोल नहीं कर पाने से मैं काफी नाराज था लेकिन बाद में इसकी भरपाई कर ली। अर्जेंटीना ग्रुप जे के पहले दोनों मैच जीतकर नॉकआउट में पहुंच गया है।

मेस्सी ने स्टॉपेज टाइम में 18वां गोल दागा। उनका पहला प्रयास गोलकीपर अलेक्जेंडर श्लागेर ने नाकाम कर दिया जिसके बाद उन्होंने कई डिफेंडरों को छकाते हुए गोल किया। मेस्सी ने कहा कि मुझे पता था कि यह आसान नहीं होगा। विश्व कप में सभी मुकाबले कठिन है और कोई टीम मौके नहीं दे रही। अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने कहा कि मेरे पास लियो के बारे में कहने के लिये शब्द ही नहीं बचे हैं। मेस्सी रिकॉर्ड 17वां गोल करते ही दौड़कर कोने में गए और दाहिना हाथ हवा में उठाकर जश्न मनाया। खचाखच भरे स्टेडियम में करीब 70000 दर्शकों में अधिकांश अर्जेंटीना के समर्थक थे।

आ्ट्रिरया के कोच राफ रेंगनिक ने कहा कि 39 वर्ष की उम्र में कोई दो गोल कर रहा है और विश्व कप के शुरूआती मैचों में ही पांच गोल कर लिये हैं। यही फर्क है। लियोनेल मेस्सी ने आज दिखा दिया कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से है और वह सर्वश्रेष्ठ है। मैच के नौवे मिनट में मेस्सी जब पेनल्टी पर गोल नहीं कर पाये तो स्टेडियम में सन्नाटा छा गया था। बायें पैर से उनका शॉट दाहिने पोस्ट के बाहर चला गया। क्लोसे ने जर्मनी के लिये 24 विश्व कप मैच खेले और 2014 के फाइनल में अतिरिक्त समय में गोल करके अर्जेंटीना और मेस्सी को हराया था। 12 जून को प्रकाशित इंटरव्यू में क्लोसे ने कहा था कि मेस्सी उनका रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा था कि इस बार ज्यादा टीमें खेल रही हैं लिहाजा गोल करने के अधिक मौके होंगे।

मुझे लगता है कि फ्रांस और अर्जेंटीना आगे तक जायेंगे। क्लोसे ने एक जर्मन अखबार से कहा था कि रिकॉर्ड टूटने के लिये ही बनते हैं। मेस्सी रिकॉर्ड तोड़ सकता है। मैं उसका बड़ा प्रशंसक हूं और हमेशा से रहा हूं। वह जीनियस है। मेस्सी ने 20 साल पहले जर्मनी में विश्व कप में पदार्पण किया था और तब भी गोल दागा था। वह अब तक टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 28 मैच खेल चुके हैं। मेस्सी के पिता अज्ञात बीमारी का इलाज करा रहे हैं। उनके परिवार ने पिछले सप्ताह एक बयान में इसकी जानकारी दी थी लेकिन ब्यौरा नहीं दिया था। 68 वर्ष के जोर्ज मेस्सी अपने बेटे के एजेंट भी हैं और मैदान से बाहर उसका व्यवसाय भी देखते हैं। मेस्सी अल्जीरिया के खिलाफ पहला गोल करने के बाद भावुक हो गए थे और उन्होंने कहा था कि ये आंसू फुटबॉल से इतर जीवन में कुछ कठिन दिनों के कारण निकले हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें