मीरगंज में चोरी की ईको गाड़ी बरामद, संभल और बदायूं के दो आरोपी गिरफ्तार
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पुलिस से बचने की कोशिश, एक आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद

बरेली। मीरगंज थाना पुलिस ने कस्बे में तीन अक्टूबर की रात चोरी हुई ईको गाड़ी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की ईको गाड़ी, दो नंबर प्लेट, एक तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकिब पुत्र जमील अहमद निवासी नारायण टोला, फकीरों की मड़ैया, थाना बहजोई, जिला संभल और मुकर्रम पुत्र मुशब्बर निवासी बियोर कासिमाबाद, थाना इस्लामनगर, जिला बदायूं के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, मीरगंज के मोहल्ला मीरखां बाबर नगर निवासी रिजवान पुत्र आजाद नबी ने छह अक्टूबर को तहरीर देकर बताया था कि तीन अक्टूबर की रात उनकी ईको गाड़ी संख्या यूपी 25 सीएम 2351 चोरी हो गई थी। इस मामले में थाना मीरगंज मे अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।16ध्17 अक्टूबर की रात उपनिरीक्षक पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की तलाश कर रहे थे।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सिरौली रोड से दियोरिया अब्दुलागंज जाने वाले रास्ते के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से चोरी की ईको गाड़ी और यूपी 16 डीटी 3026 नंबर की दूसरी प्लेट बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि आकिब के पास से तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस भी मिला।



