स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

मारपीट में घायल विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

मारपीट में घायल विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

चार दिन पूर्व जिला अस्पताल में कराया था भर्ती, इलाज के दौरान तोड़ा दम, पिता ने पोस्टमार्टम और मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को दी तहरीर

पायनियर संवाददाता। जहानाबाद, पीलीभीत

जहानाबाद थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में उपचार के दौरान मौत हो गई विवाहिता के परिजन ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। विवाहिता की मौत के बाद पिता ने जहानाबाद थाने में तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने और आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बरेली जिले के थाना बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम आम डंडा निवासी रहीश अहमद पुत्र नजीर अहमद ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि उनकी 26 वर्षीय पुत्री नेहा की शादी करीब दो वर्ष पहले मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम चक कटैया निवासी इमरान पुत्र मुनीर अहमद के साथ हुई थी।

तहरीर के मुताबिक दंपती की करीब दस माह की पुत्री भी है। आरोप है कि जून माह में ससुराल पक्ष द्वारा नेहा के साथ मारपीट की गई थी, जिसकी शिकायत जहानाबाद थाने में की गई थी। बाद में संभ्रांत व्यक्तियों के माध्यम से 25 जून 2026 को समझौता हुआ था। आरोप है कि समझौते में ससुराल पक्ष ने भविष्य में नेहा को प्रताड़ित नहीं करने का आश्वासन दिया था। मृतका के पिता का आरोप है कि 4 अगस्त को नेहा के साथ दोबारा मारपीट की गई, जिसके वह गंभीर रूप से घायल हो गई विवाहिता को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर उनकी पत्नी शहाना अस्पताल पहुंची, लेकिन उस समय नेहा की हालत गंभीर थी।

तहरीर के अनुसार 8 अगस्त को उपचार के दौरान नेहा की मौत हो गई। पिता ने आरोप लगाया कि नेहा के पति इमरान, ससुर मुनीर अहमद, नंद तसन्नुम, सास अनीसा बेग़म समेत अन्य ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की थी। आरोप है कि मौत की सूचना मिलने के बाद ससुराल पक्ष के लोग शव को ग्राम चक कटैया ले गए। मृतका के पिता ने पुलिस से घटना की तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बहरहाल सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने बताया कि मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें