स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

मुख्य शूटर सरबजीत पुलिस मुठभेड़ में ढेर, थानाध्यक्ष की बुलेटप्रूफ जैकेट में धंसी गोली

मुख्य शूटर सरबजीत पुलिस मुठभेड़ में ढेर, थानाध्यक्ष की बुलेटप्रूफ जैकेट में धंसी गोली

पीलीभीत। बिलसंडा के चर्चित कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड में शनिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस और एसओजी टीम के साथ हुई मुठभेड़ मामले का मुख्य आरोपी व शूटर मुख्य आरोपी जनपद लखीमपुर खीरी के उचैलिया गांव निवासी सरबजीत सिंह मारा गिराया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली बिलसंडा थानाध्यक्ष जगदीप मलिक की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जिससे उनकी जान बच गई। वहीं एसओजी के एक दरोगा और हेड कांस्टेबल के भी गोली लगने से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार,मुखबिर की सूचना पर बिलसंडा पुलिस और एसओजी टीम ने शीतलपुर मरौरी गांव के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख सरबजीत और उसके साथी ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सरबजीत के गोली लग गई । उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस उसके फरार साथी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
गौरतलब है कि 28 मई को बिलसंडा कस्बे बमरौली तिराहे पर कपड़ा व्यापारी पंकज कटियार को धमकाने के उद्देश्य से बुलाए गए शूटरों ने बीच.बचाव करने पहुंचे पड़ोसी व्यापारी पप्पू गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद जिलेभर में आक्रोश फैल गया था।

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं लापरवाही बरतने पर तत्कालीन थाना प्रभारी सिद्धांत शर्मा को लाइन हाजिर किया गया था, जबकि एक चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों को निलंबित किया गया था।मुख्य आरोपी सरबजीत उर्फ़ शिवम के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद पुलिस को हत्याकांड के बड़ी सफलता मिली है, जबकि फरार अन्य आरोपी की तलाश लगातार जारी है।

मुठभेड़ में शामिल रही पुलिस टीम

इस पुलिस मुठभेड़ में बिलसंडा थानाध्यक्ष जगदीप मलिक, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नीरज कुमार, हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल परम सिंह, माधोटांडा थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पालए उपनिरीक्षक लोकेश, कांस्टेबल सुमित, जहानाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह, हेड कांस्टेबल अनुराग, कांस्टेबल शिवाधर, एसओजी प्रभारी अजय पाल सिंह, उपनिरीक्षक उमेश त्यागी, हेड कांस्टेबल शकील, हेड कांस्टेबल अजीम, हेड कांस्टेबल दीपक, कांस्टेबल आशू यादव, कांस्टेबल शिवम बालियान तथा कांस्टेबल आशीष भड़ाना शामिल रहे।

एसपी ने प्रेस वार्ता में किया मुठभेड़ का खुलासा

पुलिस लाइन सभागार में रविवार सुबह आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी सुकृति माधव मिश्रा ने बिलसंडा के चर्चित कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड के खुलासे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्य शूटर सरबजीत सिंह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। एसपी ने कहा कि पुलिस ने पूरे मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम ने बहादुरी का परिचय दिया और घायल पुलिसकर्मियों का उपचार कराया जा रहा है । एसपी का कहना है फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा ।

व्यापारी के परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर जताया भरोसा

मुख्य शूटर के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद दिवंगत कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा जताया। परिवार का कहना है कि घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी रही और अब मुख्य आरोपी के ढेर होने से न्याय मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है। परिजनों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी से बदला लेना नहीं, बल्कि पूरे मामले में शामिल सभी दोषियों को कानून के अनुसार सख्त सजा मिलनी चाहिए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें