स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

मड़ियांव पुलिस ने नकली नोटों के गिरोह का किया भंडाफोड़, 13.95 लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद

मड़ियांव पुलिस ने नकली नोटों के गिरोह का किया भंडाफोड़, 13.95 लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। डीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी एडीसीपी ट्विंकल जैन और एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में और काईम ब्रांच प्रभारी व थाना प्रभारी मड़ियांव शिवानंद मिश्र के दिशा निर्देश में मड़ियांव पुलिस ने नकली नोटों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 13 लाख 95 हजार छह सौ रुपये के जाली नोट बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, आठ जून 2026 को मड़ियांव थाना पुलिस टीम प्रधान मैरिज लॉन चौराहे के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घैला पुल के पास एक खाली मैदान में टीन शेड के निकट तीन युवक नकली नोटों के साथ किसी का इंतजार कर रहे हैं।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके से तीनों संदिग्धों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों ने आपने नाम आलोक सिंह (21) निवासी गंभीरवन, आजमगढ़,सोनू गौंड उर्फ गोलू (25) निवासी रामपुर मुबारक पट्टी, आजमगढ़, बृजेश विश्वकर्मा (35) निवासी सारगढ़, आजमगढ़ बताया। इसके आलवा तीनों आरोपियों के पास से तलाशी के दौरान 500 रुपये के 1402 नोट (14 गड्डी),100 रुपये के 6946 नोट (70 गड्डी) बरामद किए गए। कुल बरामद नकली करेंसी की कीमत 13,95,600 रुपये आंकी गई है।

बैंक लोन दिलाने का काम

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आलोक सिंह और बृजेश विश्वकर्मा बैंक से लोन दिलाने का काम करते थे, जबकि सोनू गौंड चाय की दुकान चलाता था। तीनों आरोपी आजमगढ़ निवासी मंजीत नामक व्यक्ति से नकली नोट लेकर उन्हें अलग-अलग जगहों पर खपाते थे। आरोपियों ने बताया कि एक लाख रुपये के बदले तीन लाख रुपये की नकली करेंसी दी जाती थी।

लखनऊ में सप्लाई की जांच

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी लखनऊ में किसे नकली करेंसी देने आए थे और अब तक कितनी जाली मुद्रा बाजार में खपा चुके हैं। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

कागज और सुरक्षा फीचर में अंतर

पुलिस के मुताबिक बरामद नोटों की पेपर क्वालिटी असली नोटों से अलग है, हालांकि आम व्यक्ति के लिए इन्हें पहचान पाना मुश्किल है। नोटों पर लगी मैटेलिक सिक्योरिटी स्ट्रिप भी उभरी हुई दिखाई देती है। जाली नोटों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें