स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

कराटे प्रतियोगिता में लखनऊ की प्राची, तमन्ना और ईशिता ने जीते स्वर्ण पदक

कराटे प्रतियोगिता में लखनऊ की प्राची, तमन्ना और ईशिता ने जीते स्वर्ण पदक

लखनऊ, पायनियर। केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देशीय हॉल में सोमवार को चार दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता का उद्घाटन शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।शिक्षा निदेशक माध्यमिक प्रताप सिंह बघेल के संरक्षकत्व एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के 19 मंडलों के सापेक्ष 14 मंडलों की बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कुल 248 बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

अंडर-19 बालिका वर्ग में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-32 किग्रा में मेरठ की मुस्कान, अंडर-36 किग्रा में वाराणसी की तमन्ना चौधरी, अंडर-40 किग्रा में लखनऊ की प्राची गौतम, अंडर-44 किग्रा में वाराणसी की अंशिका, अंडर-48 किग्रा में आगरा की प्रज्ञा शर्मा, अंडर-52 किग्रा में आगरा की मोहिनी, अंडर-56 किग्रा में कानपुर की मान्या, अंडर-60 किग्रा में लखनऊ की तमन्ना, अंडर-64 किग्रा में लखनऊ की ईशिता, अंडर-68 किग्रा में वाराणसी की सोहम सिंह तथा 68 किग्रा से अधिक भार वर्ग में सहारनपुर की वंशिका विजेता रहीं।

इस अवसर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ विनोद कुमार, सह निरीक्षक आंग्ल भारतीय विद्यालय उत्तर प्रदेश राम सुजान मिश्रा, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य सौरभ प्रताप सिंह, पूनम शाही, अमित कुमार सिंह, सुमित कुमार श्रीवास्तव एवं पुनीत रेडक्लिफ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मंडलीय क्रीड़ा सचिव विश्वजीत पाण्डेय, जनपदीय क्रीड़ा सचिव अमित कुमार श्रीवास्तव सहित अभिलेख एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग किया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ज्योत्सना सिंह ने किया, जबकि तकनीकी निरीक्षक के रूप में जसपाल सिंह ने अपनी भूमिका निभाई। उत्तर प्रदेश कराटे एसोसिएशन द्वारा नामित निर्णायकों ने प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें