स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लखनऊ ने लहराया परचम, 8 स्वर्ण सहित 13 पदक जीते

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लखनऊ ने लहराया परचम, 8 स्वर्ण सहित 13 पदक जीते
लखनऊ (पायनियर खेल संवाददाता)। लखनऊ के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने चौक स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए करते हुए 8 स्वर्ण, 5 रजत सहित कुल 13 पदक अपने नाम किए। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा 13 व 14 जून 2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में बालक सब जूनियर व्यक्तिगत पूमसे में विनायक राज वंश, दिव्य राज वंश, अक्षत साहू और मयंक तिवारी ने स्वर्ण पदक जीते।
इसके अलावा बालिका सब जूनियर व्यक्तिगत पूमसे में रिमझिम यादव व अवंतिका सिंह, बालक कैडेट व्यक्तिगत पूमसे में हिमेश रावत और  बालिका कैडेट व्यक्तिगत पूमसे में वृंदा द्विवेदी ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। वहीं रजत पदक विजेताओं में बालक सब जूनियर व्यक्तिगत पूमसे में अद्विक शर्मा, आराध्य शर्मा, बालक कैडेट व्यक्तिगत पूमसे में श्रेयांश नायक, रुद्रांश शुक्ला व आकाश ठक्करवाल शामिल रहे।
लखनऊ के ये पदक विजेता  खिलाड़ी वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मास्टर अतुल यादव के संरक्षण में ऑक्सफ़ोर्ड ताइक्वांडो अकादमी की प्रशिक्षक आकांक्षा विश्वकर्मा (राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी) द्वारा ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वहीं इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें