स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

लोकतंत्र बचाओ मार्च में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

लोकतंत्र बचाओ मार्च में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

  • चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसजन
  • काले दिवस के रूप में मनाया विरोध, लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप

पायनियर समाचार सेवा। उत्तरकाशी। लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी ने गुरुवार को नगर क्षेत्र में ‘लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’ मार्च निकालकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में मार्च करते हुए केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई तथा मुख्य बस अड्डे पर उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता, मताधिकार की सुरक्षा और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम की शुरूआत गांधी प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद-326 में प्रदत्त वयस्क मताधिकार के अधिकार का सामूहिक वाचन किया तथा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। इसके उपरांत कांग्रेसजन काले कपड़े एवं बांहों पर काली पट्टी बांधकर नगर में मार्च के लिए निकले। मार्च के दौरान ‘लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’ तथा ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ सहित विभिन्न नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप रावत ने कहा कि हाल के दिनों में विपक्षी नेताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ जिस प्रकार की कार्रवाई हुई है, वह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तरकाशी में भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम से पूर्व नजरबंद किया गया तथा दिनभर पुलिस हिरासत में रखा गया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों को सीमित करने का प्रयास बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा और लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है। कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और जनाधिकारों की रक्षा के मुद्दे पर अपना संघर्ष जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान मुख्य बस अड्डे पर केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष चिन्यालीसौड़ देवजन बंठवान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गायत्री सेमवाल, नैन सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद सेमवाल, कनकपाल सिंह परमार, कमल सिंह रावत, विजेंद्र नौटियाल, अनुराग रांगड़, कमलेश मेहता, बीना साह, राखी राणा, मधु रावत, सुरेंद्र भट्ट, रमा भट्ट, नवीन भंडारी, जीतम रावत, भगत सिंह रावत, अनबीर पंवार, विक्रम सिंह रावत, घनानंद नौटियाल, सूर्यवल्लभ नौटियाल, शीशपाल पोखरियाल, बी.एल. गलवान, दिनेश लाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें