स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

लखनऊ पुलिस ने छात्रों को सिखाए डिजिटल सुरक्षा के गुर

लखनऊ पुलिस ने छात्रों को सिखाए डिजिटल सुरक्षा के गुर

फर्जी इनाम, नौकरी के नाम पर ठगी और फिशिंग लिंक से रहें सावधान, पूर्वी जोन साइबर सेल ने चलाया जागरूकता अभियान

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। साइबर अपराधियों के बढ़ते जाल के बीच लखनऊ पुलिस ने डिजिटल सुरक्षा की मुहिम तेज कर दी है। अपराधियों पर कार्रवाई के साथ आम लोगों को जागरूक करने की रणनीति के तहत पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पूर्वी जोन की साइबर सेल ने 15 अक्टूबर को सीएमएस गोमती नगर विद्यालय में वृहद साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एसीपी गोमती नगर रत्नेश सिंह और एसीपी गाजीपुर अतुल पाण्डेय ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। 

उन्होंने डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करते समय सतर्कता बरतने और अनजान लोगों के झांसे में आने से बचने की अहमियत बताई।वहींराजीव टंडन ने वेबिनार के माध्यम से ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीके साझा किए। विद्यार्थियों को बताया गया कि साइबर अपराधी किस तरह आकर्षक ऑफर, फर्जी इनाम और नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को निशाना बनाते हैं।जागरूकता कार्यक्रम में फिशिंग लिंक, फर्जी इनाम के संदेश, नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी और पेमेंट फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों के प्रति सतर्क किया गया।

 छात्रों को समझाया गया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध वेबसाइट पर निजी जानकारी साझा करने या बिना सत्यापन के ऑनलाइन भुगतान करने से बचना चाहिए।लखनऊ पुलिस के पूर्वी जोन की साइबर सेल की यह पहल डिजिटल दुनिया में सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के तौर-तरीकों से परिचित कराना और उन्हें संभावित ठगी से बचने के लिए जागरूक बनाना है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें