स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

यमुना के तेज बहाव में फंसा मजदूर, एसडीआरएफ ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

यमुना के तेज बहाव में फंसा मजदूर, एसडीआरएफ ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

पायनियर समाचार सेवा। उत्तरकाशी। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच नदी-नाले उफान पर हैं। प्रशासन की ओर से लगातार चेतावनी जारी किए जाने के बावजूद लोग जोखिम उठाने से बाज नहीं आ रहे हैं। उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री रोड स्थित खरादी क्षेत्र में यमुना नदी के तेज बहाव में एक मजदूर फंस गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार बड़कोट क्षेत्र में स्थानीय व्यक्ति ने सूचना दी कि खरादी में एक व्यक्ति यमुना नदी के बीच फंस गया है। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर आशुतोष चौहान के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई। टीम ने देखा कि युवक नदी के बीच तेज बहाव के बीच एक चट्टान पर फंसा हुआ था।
पूछताछ में युवक की पहचान सुजीत यादव पुत्र नरेश यादव, निवासी ग्राम पुरंदरपुर, थाना नौतन, जिला बेतिया, बिहार के रूप में हुई। सुजीत मजदूरी करता है। बताया गया कि वह यमुना नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बहने लगा। जान बचाने के लिए सुजीत ने नदी के बीच एक चट्टान को पकड़ लिया और उसके ऊपर चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना एस डी आर एफ को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और युवक को तेज बहाव से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद युवक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इधर, उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। जगह-जगह भूस्खलन के चलते संपर्क मार्ग बाधित हैं, जिससे लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। कई स्थानों पर भूस्खलन से मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि कई भवन अब भी खतरे की जद में हैं। मौसम विभाग लगातार अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है। वहीं राहत और बचाव दलों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें