स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

खेत के टीन शेड में फांसी के फंदे से झूलता मिला युवक का शव

6 माह पहले हुई थी शादी, दोनों पैर जमीन पर टिके होने से उठे सवाल, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी मौत की वजह

खेत के टीन शेड में फांसी के फंदे से झूलता मिला युवक का शव

सरेनी,रायबरेली। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में टीनशेड़ की पाइप से रस्सी के सहारे लटका मिला। खास बात यह रही कि शव के दोनों पैर जमीन पर टिके हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के पूरे नाथू बरुआ हार मजरे डिघिया निवासी देवेंद्र यादव 23 पुत्र प्रेमशंकर यादव मंगलवार दोपहर खेत में टीनशेड की पाइप से रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला।

 मृतक के भाई अखिलेश यादव ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे वह मवेशियों को चारा देने खेत की ओर गया था, जहां पर मवेशी बंधे थे। वहां भाई को फंदे पर लटका देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। गेगासों चैकी इंचार्ज सूर्य प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक देवेंद्र की शादी करीब 6 माह पहले ही हुई थी। उसकी मौत से मां शिवदेवी, पत्नी रीशू और भाई अखिलेश, अंकित, पप्पू, अनुज व अनूप व बहन पायल का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर चंद्र पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

पैर जमीन पर टिके होने से तरह-तरह की चर्चाएं
देवेंद्र का शव जिस हालत में फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसे लेकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। बताया गया कि फंदे पर लटके शव के दोनों पैर जमीन पर टिके हुए थे। इस स्थिति को देखकर मौके पर मौजूद लोग घटना को लेकर अलग-अलग कयास लगाते रहे। हालांकि मौत की वास्तविक वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस भी मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

6 माह पहले भगाकर की थी शादी
ग्रामीणों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, देवेंद्र ने करीब छह माह पहले युवती को भगाकर शादी की थी। बताया जा रहा है कि हाल ही में वह किसी मामले में करीब 2 माह जेल में भी बंद रहा था। हालांकि जेल जाने और उसके मामले से जुड़ी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इन परिस्थितियों को लेकर गांव में घटना के संबंध में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें