स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

खतौली सीट पर सैनी समाज के दो चेहरों की दावेदारी से बदली तस्वीर

खतौली सीट पर सैनी समाज के दो चेहरों की दावेदारी से बदली तस्वीर

-विक्रम सैनी के बाद रवि सैनी ने भी भाजपा से टिकट की दावेदारी जताई, दोनों का आरएसएस से जुड़ाव

पायनियर समाचार सेवा, खतौली।

खतौली विधान सभा सीट पर वर्ष 2027 के विधान सभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी में टिकट की दावेदारी को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। पार्टी के संभावित उम्मीदवारों में अब दो सैनी चेहरों के नाम चर्चा में हैं। पूर्व विधायक विक्रम सैनी के बाद अब आरएसएस से जुड़े रहे रवि सैनी ने भी खतौली विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के लिए अपनी दावेदारी सामने रखी है। इसके साथ ही दोनों के बीच टिकट की दौड़ को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

रवि सैनी पूर्व में आरएसएस के विभाग प्रचारक के दायित्व से जुड़े रहे हैं। संगठन में काम करने के अनुभव को आधार बनाते हुए उन्होंने खतौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट मांगा है। उनका कहना है कि वह विधानसभा क्षेत्र में कुछ अलग करने की सोच के साथ राजनीति में सक्रिय होना चाहते हैं और क्षेत्र की जनता के बीच रहकर काम करना चाहते हैं। टिकट की दावेदारी को लेकर रवि सैनी की सक्रियता बढ़ने के साथ ही भाजपा के भीतर संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है। बताया जा रहा है कि दावेदार संगठन के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक अपनी बात पहुंचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। टिकट की दौड़ में शामिल दावेदारों की सक्रियता को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। रवि सैनी के साथ सुधीर आर्य और करुण भारद्वाज भी मौजूद रहे। रवि सैनी ने अपनी दावेदारी को लेकर कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि खतौली विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर अलग तरीके से काम करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में काम करने की उनकी प्राथमिकता रहेगी। खतौली विधानसभा सीट पर भाजपा के संभावित प्रत्याशियों को लेकर अभी पार्टी की ओर से किसी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में आने वाले समय में दावेदारों की सक्रियता और संगठन स्तर पर होने वाली कवायद के बाद ही तस्वीर स्पष्ट होने की संभावना है। फिलहाल विक्रम सैनी और रवि सैनी की दावेदारी ने खतौली की भाजपा राजनीति में टिकट को लेकर चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें