स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

कटघरिया में रफ्तार का कहर : ठेले को बाइक ने मारी टक्कर, 13 साल के कपिल की मौत

कटघरिया में रफ्तार का कहर : ठेले को बाइक ने मारी टक्कर, 13 साल के कपिल की मौत

  • हादसे में मासूम के पिता भी घायल, गंभीर हालत में तड़पते बेटे को पिता आॅटो से अस्पताल ले गए, बाइक सवार फरार

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के कटघरिया में हल्द्वानी-रामनगर हाईवे पर देर रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सब्जी का ठेला लेकर घर लौट रहे 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे में उसके पिता भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद बाइक सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक कब्जे में लेकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से बरेली के फरीदपुर निवासी हरिशंकर मौर्य कटघरिया में किराए पर रहकर बटाई पर खेती करते हैं। रात करीब 11 बजे वह अपने बड़े बेटे कपिल मौर्य के साथ सब्जी बेचकर ठेले से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हल्द्वानी-रामनगर हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक ने उनके ठेले में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों के अनुसार हादसे के बाद घायल कपिल काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। इस दौरान कुछ लोगों पर मदद करने के बजाय घटना का वीडियो बनाने के आरोप हैं। पुलिस की ओर से तत्काल सहायता उपलब्ध कराने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। घायल पिता ने किसी तरह बेटे को आॅटो से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कपिल चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस हादसे की जांच और बाइक सवारों की तलाश में जुटी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें