स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

कैंटर ने श्रद्धालुओं को रौंदा, चार की मौत, 15 घायल

शाकुम्बरी मंदिर से ज्योत लेकर पदयात्रा करते हुए लौट रहे थे श्रद्धालु,पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लिया

कैंटर ने श्रद्धालुओं को रौंदा, चार की मौत, 15 घायल

कई घायल श्रद्धालुओं की हालत गंभीर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सहारनपुर।  मां शाकुम्बरी मंदिर से ज्योत लेकर पदयात्रा करते हुए लौट रहे श्रद्धालुओं को बर्तनों से भरे कैंटर ने देवबंद में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र के कुशावली गांव के करीब 18 लोग  शाकंभरी देवी के दर्शन करने गये थे।  सुबह करीब 7 बजे वे माता की ज्योत लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से पदयात्रा करते हुए वापस लौट रहे थे। देवबंद हाईवे स्थित फ्लाईओवर पर श्रद्धालुओं ने रस्सी का घेरा बनाकर कुछ देर आराम करने के लिए रुकने का निर्णय लिया।
इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे बर्तनों से भरे कैंटर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी फैल गई।
हादसे में कुशावली गांव निवासी रमेश (41), सागर (35), अमन (24) और सतेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक कुशावली गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं 15 के करीब श्रद्धालु घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल देवबंद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सहारनपुर और मेरठ रेफर कर दिया गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी गाड़ियों, बाइकों व एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सीओ देवबंद अमित कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है और 15 घायल हैं। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पसरा मातम, नेताओं ने जताया शोक
हादसे की जानकारी मिलने पर पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी एवं देवबंद के वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर अनिल सिंह पुंडीर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और दुख जताया। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की खबर से गांव के लोग गमगीन हैं। कई घायल श्रद्धालुओं की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें